HomeBreaking Newsहापुड़ में भीषण सड़क हादसा, खंभे से टकराई तेज रफ्तार बाइक, 2...

हापुड़ में भीषण सड़क हादसा, खंभे से टकराई तेज रफ्तार बाइक, 2 दोस्तों की मौत

Hapur Road Accident: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं। नगर कोतवाली क्षेत्र के जोगीपुरा-दस्तोई मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सभी सवार युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए।

मौके पर मची अफरा-तफरी

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों की मदद की और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया।

अस्पताल में दो ने तोड़ा दम

जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने 25 वर्षीय रियाजुद्दीन उर्फ राजू को मृत घोषित कर दिया। वहीं 21 वर्षीय सोनू की हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। इस हादसे ने दोनों परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल

हादसे में घायल गुलफाम और इजराल का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है और डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं।

हादसे की वजह की जांच जारी

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यह हादसा सामने से आ रही एक स्विफ्ट कार द्वारा अचानक कट मारने के कारण हुआ। इससे बाइक सवार संतुलन खो बैठे और खंभे से जा टकराए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रियाजुद्दीन अपने परिवार का पालन-पोषण ई-रिक्शा चलाकर करता था और अपने पीछे 5 साल का एक मासूम बच्चा छोड़ गया है। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है।

Read More:

अब कानों पर नहीं पड़ेगा हॉर्न का शोर ! नोएडा की सड़कों पर IIT से परीक्षण के बाद साउंड बैरियर लगाने का लिया गया फैसला…

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments