हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को पंचकूला पहुंचे, जहां उन्होंने यवनिका पार्क में आयोजित 37वें स्प्रिंग फेस्टिवल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूरे पार्क को रंग-बिरंगे फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जो पर्यटकों और स्थानीय लोगों को खासा आकर्षित कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने चुनाव आयोग के स्टॉल पर जाकर हस्ताक्षर भी किए।
संस्कृति और प्रकृति का अनूठा संगम
CM नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस तरह के आयोजन प्रकृति की सुंदरता और सांस्कृतिक परंपरा का अद्भुत संगम होते हैं। उन्होंने कहा कि रंग-बिरंगे फूल हमारे जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता भरते हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारत ऋतुओं का देश है और बसंत का आगमन जीवन में नई उमंग और उत्साह लेकर आता है। ऐसे आयोजन आधुनिक विकास के साथ-साथ हमारी सांस्कृतिक विरासत को भी जीवित रखने का काम करते हैं।
पर्यावरण संरक्षण का संदेश
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वसंत उत्सव जैसे आयोजन न केवल पर्यटकों को आकर्षित करते हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देते हैं। फूलों और हरियाली की प्रदर्शनी लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक करने का काम करती है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम राज्य की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करते हैं और लोगों को प्रकृति के करीब लाते हैं।
विजेताओं को किया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों और विजेताओं को सम्मानित किया। इन प्रतियोगिताओं में चित्रकारी, रंगोली और लोक नृत्य जैसी गतिविधियां शामिल थीं यह तीन दिवसीय उत्सव 13 मार्च से 15 मार्च 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसका आयोजन और प्रबंधन पंचकूला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (PMDA) द्वारा किया गया है।
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
Bangladesh May Join Saudi-Pakistan-Turkey Defense Pact: बांग्लादेश ने सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के नए रक्षा समझौते में शामिल होने की संभावना को खारिज...