Tuesday, February 10, 2026
HomeLatest Newsपंजाब में वार्डबंदी को लेकर 20 से ज्यादा याचिकाओं पर HC में...

पंजाब में वार्डबंदी को लेकर 20 से ज्यादा याचिकाओं पर HC में सुनवाई, चुनावी प्रक्रिया पर रोक जारी 

पंजाब में वार्डबंदी को लेकर 20 से ज्यादा दायर याचिकाओं पर पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान डबल बेंच की पीठ ने सुनवाई करते हुए चुनावी प्रक्रिया पर पहले से लगी रोक को बरकार रखा।

दायर याचिकाओं में कहा गया था कि प्रदेश में वार्डबंदी प्रक्रिया के दौरान नियमों की अनदेखी की गई है। याचिकाकर्ताओं की ओर से कहा गया कि वार्डों के पुनर्गठन में नियमों का उलंघन किया गया है जिस कारण मतदाताओं के अधिकार प्रभावित हो सकते हैं।

हाईकोर्ट ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फिलहाल चुनावी प्रक्रिया पर लगी रोक को जारी रखने का आदेश दिया है। अब इस मामले में अब 18 फरवरी को अगली सुनवाई होगी।

हाईकोर्ट में जिन नगर निगमों की वार्डबंदी को सीधे चुनौती दी गई है, उनमें बटाला, पठानकोट, कपूरथला, होशियारपुर, मोहाली, बठिंडा, अबोहर, मोगा और बरनाला शामिल हैं। इसके साथ ही राज्य की 100 से अधिक म्युनिसिपल कमेटियां भी इस आदेश के दायरे में आ गई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments