Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsनंगल ITI में रोजगार मेले का आयोजन, कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस...

नंगल ITI में रोजगार मेले का आयोजन, कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस होंगे शामिल

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस के दिशा-निर्देश पर प्रदेशभर में जगह-जगह रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, इसी कड़ी में आज नंगल ITI में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

जिसमें 35 से अधिक छोटी-बड़ी कंपनियां हिस्सा लेंगी, और युवाओं को अच्छे वेतन पर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा, इस रोजगार मेले को सफल बनाने के लिए शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस शामिल होंगे।

इसके अलावा मंत्री हरजोत बैंस ने श्री आनंदपुर साहिब निर्वाचन क्षेत्र के सभी युवाओं से अपील की है कि वे रोजगार मेले में शामिल हो, बता दें कि सीएम मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य से बेरोजगारी को खत्म करने के लिए बड़े प्रयास कर रही है, मान सरकार ने अब तक 54 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरियां दे चुकी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments