Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsनवरात्रि में दिख जाएं ये सपने तो समझ लीजिए आपकी होने वाली...

नवरात्रि में दिख जाएं ये सपने तो समझ लीजिए आपकी होने वाली है बल्ले-बल्ले!

Navratri Dream Meaning: चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। इस बार माता रानी भक्तों के दुखों को दूर करने के लिए हाथी पर सवार होकर आई हैं। नवरात्रि की शुरुआत होते ही भक्तों ने सच्ची श्रद्धा और भक्ति के साथ माता की पूजा और व्रत करना शुरू कर दिया है। नवरात्रि में माता रानी की पूजा और व्रत करने से जीवन सुखमय रहता है। नवरात्रि के दिनों को बहुत ही शुभ और पवित्र माना जाता है।

मान्यता है कि अगर नवरात्रि के दिनों में व्यक्ति को कुछ खास सपने दिखें तो ये किस्मत बदलने के संकेत हो सकते हैं। स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि जब माता रानी किसी व्यक्ति पर प्रसन्न होती हैं तो उसे नवरात्रि के दिनों में कुछ खास संकेत मिलते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि नवरात्रि के दिनों में वो कौन से सपने हैं जिन्हें बेहद शुभ माना जाता है।

सपने में माता रानी को देखना

स्वप्न शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि अगर नवरात्रि के दिनों में कोई व्यक्ति सोते समय आदि शक्ति माता दुर्गा को सपने में देखता है तो ये बेहद शुभ होता है। नवरात्रि के दिनों में सपने में माता रानी को देखना उनकी प्रसन्नता का संकेत माना जाता है। अगर किसी के सपने में माता रानी दिखाई देती हैं तो समझ लें कि उसे माता रानी की कृपा मिलने वाली है।

सपने में फूल देखना

यदि कोई व्यक्ति नवरात्रि के दिनों में सोते समय सपने में रंग-बिरंगे फूल देखता है तो यह भी बहुत शुभ सपना है। नवरात्रि के दिनों में सपने में फूल देखना इस बात का संकेत है कि जल्द ही माता रानी व्यक्ति की सभी समस्याओं का समाधान करने वाली हैं। साथ ही उसके जीवन में सुख, समृद्धि और शांति आने वाली है।

नवरात्रि के दिनों में सपने में शेर देखना

शेर माता रानी का वाहन है। यदि कोई व्यक्ति नवरात्रि के दिनों में सपने में शेर देखता है तो यह सपना साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि का संकेत माना जाता है।

सपने में मंदिर देखना

यदि कोई व्यक्ति नवरात्रि के दिनों में सपने में मंदिर या खुद को पूजा करते हुए देखता है तो यह सपना बेहद शुभ माना जाता है। यह सपना किसी शुभ समाचार मिलने का संकेत माना जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments