चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : दिल्ली सरकार की ओर से महिलाओं को 1000 रुपए प्रतिमाह दिए जाने का ऐलान करने के बाद हरियाणा में भी बीजेपी की ओर से चुनाव के समय की गई 2100 रुपए प्रतिमाह देने की घोषणा को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। हर कोई यह जानना चाह रहा है कि आखिर हरियाणा सरकार प्रदेश की महिलाओं को कब 2100 रुपए प्रतिमाह देने की शुरूआत करेगी। इसे लेकर अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जवाब दिया है। एक मीडिया इंटरव्यू में सीएम सैनी ने दावा किया कि जल्द ही हरियाणा की महिलाओं को 2100 रुपए प्रतिमाह मिलने शुरू हो जाएंगे।
“बजट में किया जाएगा प्रावधान”
सीएम नायब सैनी ने कहा कि अब जो बजट सत्र आएगा उसमें हम इसको लेकर प्रावधान कर देंगे। उसके बाद महिलाओं को 2100 रुपए मिलना शुरू हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प पत्र हमारे लिए पवित्र ग्रंथ की तरह है और इसमें किए गए तमाम वादों को हम जल्द से जल्द पूरा करेंगे। इसमें हमने 20 प्रमुख मुद्दों को शामिल किया था। इसके अलावा युवाओं को नौकरी के सवाल पर सीएम सैनी ने कहा पिछली सरकार में बिना पर्ची और खर्ची के नौकरी नहीं लगती थी, लेकिन हमारी सरकार ने बिना पर्ची-खर्ची के युवाओं को नौकरी देने का काम किया है।
महिलाओं को 2100 रुपए प्रति महीना दिए जाने पर CM सैनी का खुलासा, जानिए कब से मिलने होंगे शुरू ?
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on शादी की सालगिरह पर केक काटने के बाद छाया मातम, 14 माह की बेटी को दूसरी मंजिल से फेंककर कूदी महिला
on दिव्य और शुद्ध! एक बार फिर राम मंदिर ने हासिल की खास उपलब्धि, FSSAI ने लगाई किस सर्टिफिकेट पर मुहर?
on दिव्य और शुद्ध! एक बार फिर राम मंदिर ने हासिल की खास उपलब्धि, FSSAI ने लगाई किस सर्टिफिकेट पर मुहर?
on UP में राज्यसभा की 10 सीटों पर निर्विरोध चुने गए सभी उम्मीदवार, BJP के 8 और SP के 2 उम्मीदवार शामिल
on दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें हुईं कैंसिल, 10 अक्टूबर तक नो एंट्री, रेलवे ने क्यों लिया ये बड़ा फैसला?
on हिसार में प्रिंटिंग प्रेस चलाने वाले की बेटी छवि ने रचा इतिहास, HPSC में 5वीं रैंक के साथ बनी SDM
on हिसार में प्रिंटिंग प्रेस चलाने वाले की बेटी छवि ने रचा इतिहास, HPSC में 5वीं रैंक के साथ बनी SDM
on अमृतसर के बाद डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे परगट सिंह, सचखंड बल्लां में लिया संत निरंजन दास का आशीर्वाद
on वायु प्रदूषण से निपटने के लिए BS-3 वाहनों पर लगेगी रोक, प्रदूषण के खिलाफ दिल्ली सरकार का मेगा प्लान
on हत्या या आत्महत्या… 8 दिन से लापता विशाखा का शव इटावा में यमुना किनारे मिला, प्रेमी लेखपाल गिरफ्तार

