Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsश्री दरबार साहिब के बाहर पूर्व CM सुखबीर सिंह बादल पर हुआ...

श्री दरबार साहिब के बाहर पूर्व CM सुखबीर सिंह बादल पर हुआ जानलेवा हमला ! बाल-बाल बचे

पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख नेता सुखबीर सिंह बादल पर श्री दरबार साहिब के बाहर एक शख्स जिसका नाम नारायण सिंह चौड़ा बताया जा रहा है ने गोली चलाने की कोशिश की। जहां इस हमले में सुखबीर सिंह बादल बाल-बाल बच गए। हमले के तुरंत बाद आरोपी को वहां मौजूद लोगों ने पकड़ लिया। घटना उस समय हुई जब वह श्री दरबार साहिब के बाहर पहरेदार के रूप में सजा का पालन कर रहे थे।

हमले के समय मौजूद थे सैंकड़ों श्रद्धालु

श्री दरबार साहिब के प्रवेश द्वार पर यह घटना घटी, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। बताया जा रहा है कि अचानक एक व्यक्ति ने सुखबीर सिंह बादल पर निशाना साधते हुए गोली चला दी। हालांकि, मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने तुरंत नारायण सिंह चौड़ा को पकड़ लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments