Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsप्रदेश में तीसरी बार सरकार व नायब सिंह सैनी को दोबारा मुख्यमंत्री...

प्रदेश में तीसरी बार सरकार व नायब सिंह सैनी को दोबारा मुख्यमंत्री बनाकर प्रदेशवासियों ने रचा इतिहास-विपुल गोयल

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़ : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि हरियाणा की जनता ने तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार तथा नायब सिंह सैनी को हरियाणा का दूसरी बार मुख्यमंत्री बनाकर इतिहास रचा है, जिसके लिए वह हरियाणा की जनता का कोटि-कोटि धन्यवाद करते हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिह सैनी ने मुख्यमंत्री बनते ही 25 हजार युवाओं को नौकरी देकर उन्हें दीपावली पर्व से पहले तोहफा देने का काम करते हुए अपने वायदे को पूरा किया है। योग्य युवाओं को बिना खर्ची-पर्ची के नौकरी मिली है, जिससे उनके सपने साकार हुए हैं।

विपुल गोयल आज अंबाला शहर में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक को और कुरुक्षेत्र के पीपली में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने जिन उम्मीदों, आशाओं के साथ पार्टी पर विश्वास जताया है, उस पर सबको साथ लेकर खरा उतरने का काम करेगें।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी घोषणा पत्र अनुसार नए-नए फैसले लागू कर रहे हैं। हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रदेश सरकार कृतसंकल्प है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को उन्नति के शिखर की ओर ले जाना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments