Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsनए फोन की पार्टी नहीं दी तो दोस्तों ने चाकू गोदकर उतारा...

नए फोन की पार्टी नहीं दी तो दोस्तों ने चाकू गोदकर उतारा मौत के घाट 

पूर्वी दिल्ली के शकरपुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है यहां नए मोबाइल फोन की पार्टी नहीं देने पर दोस्तों ने एक नाबालिग लड़के को जान से मार डाला। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि तीनों आरोपी किशोर हैं और उन सभी की उम्र भी करीब 16 साल है और सभी लड़के नौंवी कक्षा के छात्र हैं।

पुलिस अधिकारियों ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि यहां एक नाबालिग लड़का नया फोन लेकर घर जा रहा था तभी रास्ते में उसके दोस्तों ने पार्टी मांगी जिसको लेकर उनका आपस में विवाद हो गया। पार्टी देने से मना करने पर उसके दोस्तों ने नाबालिग लड़के पर चाकू से वार कर दिया जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था जहां रास्ते में ही लड़के ने दम तोड़ दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इतने समय में आरोपी मौके से फरार हो गए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आरोपी छात्रों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है पुलिस के मुताबिक मृत छात्र की पहचान शकरपुर में रहने वाले सचिन के रूप में हुई है वह नौवीं कक्षा में पढाई कर रहा था साथ ही तीनों नाबालिग आरोपी भी नौवीं कक्षा के छात्र थे।

पुलिस के मुताबिक आरोपी छात्रों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं के साथ बीएनएस की धारा में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है फिलहाल तीनों आरोपी छात्र अभी फरार है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments