Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent Newsआतिशी होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री

आतिशी होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली वासियों को उनका नया मुख्यमंत्री मिल गया है। आम आदमी पार्टी ने बड़े फैसले का एलान करते हुए आप नेता और कालका जी विधानसभा क्षेत्र से विधायक आतिशी को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री घोषित कर दिया है। विधायक दल की बैठक में अरविंद केजरीवाल के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से फैसले पर मुहर लगाई गई है। बता दें कि आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी इससे पहले स्व. सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित इस पद पर काबिज हो चुकी हैं।

कौन है आतिशी ?

पंजाबी राजपूत परिवार से ताल्लुक रखने वाली आतिशी ने सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की।

आतिशी ने 2012 में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के दौरान राजनीति में कदम रखा और आम आदमी पार्टी की नींव रखने वाले लोगों में शामिल रहीं । आतिशी साल 2019 में पूर्वी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ी थीं लेकिन भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर से 4.77 लाख वोटों से हार गई थीं।

उन्होंने वर्ष 2024 में विधानसभा का चुनाव लड़ा और पहली बार विधायक चुनी गईं जिसके बाद वह 2023 में दिल्ली सरकार में मंत्री बनीं और अभी वह फिलहाल दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग के साथ-साथ पीडब्ल्यूडी, संस्कृति और पर्यटन मंत्री के रूप में काम कर रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments