Thursday, February 12, 2026
HomeCurrent Newsछात्रों ने Teacher की रिटायरमेंट पर पर दी बड़ी गुरु दक्षिणा, शिक्षा...

छात्रों ने Teacher की रिटायरमेंट पर पर दी बड़ी गुरु दक्षिणा, शिक्षा मंत्री ने भी छुए पैर 

राजस्थान के नागौर में शारीरिक शिक्षक (PTI) हनुमान सिंह देवड़ा को रिटायरमेंट पर स्टूडेंट्स ने गुरु दक्षिणा में लग्जरी कार दी। टीचर का रिटायरमेंट समारोह 7 दिन चला। इसमें शिक्षा मंत्री मदन दिलावर समेत कई नेता और अफसर शामिल हुए।

शिक्षा मंत्री ने पीटीआई के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। कहा- मैंने आज से पहले गुरु के प्रति छात्रों का ऐसा समर्पण और ऐसा सेवानिवृत्ति समारोह कहीं नहीं देखा। देवड़ा नागौर के गोगेलाव स्थित सेठ मेघराज माणकचंद बोथरा गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पीटीआई थी। 31 जुलाई को रिटायर हुए। रिटायरमेंट समारोह 25 से 31 जुलाई तक चला।

देवड़ा के पढ़ाए 100 से अधिक स्टूडेंट आज सेना, पुलिस और टीचर
देवड़ा के 65 स्टूडेंट्स भारतीय सेना में हैं। इनमें से कई की लेह-लद्दाख और जम्मू-कश्मीर, जैसलमेर और पठानकोठ क्षेत्रों में तैनाती है। जबकि एक सब इंस्पेक्टर समेत पुलिस में 20 से अधिक स्टूडेंट्स कार्यरत हैं। वहीं 15 से अधिक स्टूडेंट्स शारीरिक शिक्षक के रूप में चयनित हो चुके हैं।

देवड़ा ने एक जुलाई 1995 को शिक्षा विभाग में नौकरी जॉइन की थी। देवड़ा 29 साल तक सरकारी नौकरी में रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments