छठ महापर्व पर बिहार जाने की तैयारी कर रहे दिल्ली(Delhi to Bihar) में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। त्योहार के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और कन्फर्म टिकट मिलने की परेशानी को देखते हुए दिल्ली और बिहार सरकार ने मिलकर विशेष बस सेवा शुरू करने का फैसला किया है। इस पहल के तहत दिल्ली से बिहार के अलग-अलग शहरों के लिए कुल 77 अंतरराज्यीय बसें चलाई जा रही हैं। इसका उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और किफायती सफर का विकल्प देना है।
दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने बृहस्पतिवार को इस बस सेवा की जानकारी दी। शुरुआती व्यवस्था के तहत आनंद विहार बस टर्मिनल से बिहार के पांच प्रमंडलों के लिए बसें संचालित की जा रही हैं। इनमें अलग-अलग शहरों के लिए बसों की संख्या तय की गई है।
-
मुजफ्फरपुर के लिए 36 बसें
-
पटना के लिए 13 बसें
-
पूर्णिया के लिए 12 बसें
-
गयाजी के लिए 10 बसें
-
दरभंगा के लिए 6 बसें

