HomeBreaking Newsछठी मइया का आशीर्वाद सबको मिले...PM मोदी ने देशवासियों को दी छठ...

छठी मइया का आशीर्वाद सबको मिले…PM मोदी ने देशवासियों को दी छठ की शुभकामनाएं

लोक आस्था का महापर्व छठ आज, शुक्रवार से शुरू हो गया है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व की शुरुआत नहाय-खाय की परंपरा के साथ हो रही है। इस खास मौके पर देशभर में छठ पूजा की तैयारियां तेज हो गई हैं। घरों से लेकर बाजारों और पूजा घाटों तक उत्सव का माहौल देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस अवसर पर देशवासियों को छठ महापर्व की बधाई दी और सभी के लिए छठी मइया से आशीर्वाद की कामना की।

छठ पूजा के पहले दिन व्रती नहाय-खाय की परंपरा निभाते हैं। इस दिन स्नान के बाद शुद्ध और सात्विक भोजन ग्रहण कर व्रत की शुरुआत की जाती है। दूसरे दिन यानी शनिवार को खरना होगा। इस दिन पूरे दिन उपवास रखने के बाद शाम को पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया जाएगा। पर्व के तीसरे दिन रविवार को व्रती डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे। वहीं, सोमवार को सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा।

PM मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi) ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक X अकाउंट के जरिए छठ पर्व की शुभकामनाएं साझा कीं। उन्होंने अपने संदेश में इसे लोक आस्था और सूर्य उपासना से जुड़ा पवित्र पर्व बताया। पीएम मोदी ने सभी व्रतियों को नमन करते हुए कामना की कि छठी मइया का आशीर्वाद हर किसी को प्राप्त हो।

बिहार से दिल्ली और महाराष्ट्र तक छठ की रौनक

छठ पूजा को लेकर बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत कई राज्यों में तैयारियां चल रही हैं। नदी किनारे और अन्य पूजा स्थलों पर घाटों की सफाई, सजावट और रंगाई-पुताई का काम किया जा रहा है। महाराष्ट्र में भी छठ पर्व की तैयारियां जोरों पर हैं। हालांकि, मुंबई में छठ पूजा को लेकर राजनीतिक विवाद भी सामने आया है।

रेलवे स्टेशनों पर छठ गीत बजाने और जुहू बीच पर पूजा के आयोजन को लेकर उद्धव ठाकरे की शिवसेना और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने विरोध जताया है। दूसरी ओर, रेलवे प्रशासन का कहना है कि बोर्ड के निर्देश पर उत्तर भारतीय यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशनों पर जरूरी घोषणाएं की जा रही हैं। यात्रियों को जानकारी देने के लिए बीच-बीच में छठ गीत भी बजाए जा रहे हैं।

छठ मनाने घर लौट रहे लोग

पर्व शुरू होते ही अपने घरों में छठ मनाने के लिए लोगों का लौटना जारी है। इसके चलते कई रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने भीड़ को संभालने और लोगों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।

यह भी पढ़ें : पति ने रंगे हाथ पकड़ा पत्नी का राज, पड़ोसी के कमरे में ऐसा नजारा देख उड़…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments