HomeBreaking Newsसंभल में मस्जिद पर चला बुलडोजर, बिना अनुमति के 120 वर्ग मीटर...

संभल में मस्जिद पर चला बुलडोजर, बिना अनुमति के 120 वर्ग मीटर में हुआ था निर्माण

उत्तर प्रदेश के संभल(Sambhal) जिले में एक मस्जिद के निर्माण को लेकर प्रशासन ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। मामला एचौड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के कुतुबपुर सकता गांव का है। यहां आबादी की जमीन पर बनी एक मस्जिद को हटाने की योजना बनाई जा रही है। प्रशासन का आरोप है कि मस्जिद का निर्माण उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड की जरूरी अनुमति के बिना कराया गया था।

प्रशासनिक जानकारी के मुताबिक, गांव में गाटा संख्या 57क की कुल 3.367 हेक्टेयर जमीन दर्ज है। इसी जमीन के करीब 130 वर्गमीटर हिस्से पर मस्जिद का निर्माण किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इस स्थान पर नया निर्माण कराया गया था, जिसको लेकर जमीन के रिकॉर्ड और जरूरी अनुमतियों की जांच की गई।

मुतवल्ली नहीं दिखा पाए निर्माण की अनुमति

मस्जिद के निर्माण को लेकर वक्फ विभाग की ओर से जांच की गई थी। इस दौरान मस्जिद के मुतवल्ली इरशाद से निर्माण से संबंधित दस्तावेज और वक्फ बोर्ड की अनुमति का प्रमाण मांगा गया। हालांकि, अधिकारियों के अनुसार, वह ऐसा कोई प्रमाण पत्र पेश नहीं कर सके, जिससे निर्माण की अनुमति मिलने की पुष्टि हो सके।

इसके बाद संबंधित वक्फ अधिकारी ने मामले की जांच रिपोर्ट तैयार करके अपने उच्च अधिकारियों को भेज दी। इसी रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन ने आगे की कार्रवाई की तैयारी की है।

एसडीएम और तहसीलदार की मौजूदगी में होगी कार्रवाई

मस्जिद से जुड़े इस मामले में प्रशासन ने मौके पर कार्रवाई के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम तैयार की है। इसमें एसडीएम विकास चंद्र, तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह और 17 लेखपाल शामिल रहेंगे।

फिलहाल, इस पूरे मामले में जमीन के राजस्व रिकॉर्ड और निर्माण से जुड़े दस्तावेज महत्वपूर्ण हैं। प्रशासन की प्रस्तावित कार्रवाई के बाद ही इस मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें : अरुणाचल में आग का तांडव, महिला और 3 बच्चों की दर्दनाक मौत, 24 घर जलकर खाक…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments