HomeBreaking Newsहर तरफ छठ महापर्व की धूम, दिल्ली में 11 KM लंबा घाट...

हर तरफ छठ महापर्व की धूम, दिल्ली में 11 KM लंबा घाट तैयार, अहमदाबाद में जुटेंगे 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालु!

छठ(Chhath) महापर्व को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में तैयारियां जोर पकड़ चुकी हैं। दिल्ली से लेकर गुजरात तक श्रद्धालुओं के लिए पूजा और अर्घ्य देने की विशेष व्यवस्था की जा रही है। दिल्ली में मुनक नहर के किनारे करीब 11 किलोमीटर लंबा छठ घाट तैयार किया गया है। वहीं, गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट पर भी बड़े स्तर पर आयोजन होने जा रहा है। यहां शाम के अर्घ्य के दौरान 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है।

राजधानी दिल्ली में छठ व्रतियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुनक नहर के किनारे घाट तैयार किया गया है। यहां साफ-सफाई के साथ रोशनी और सुरक्षा का भी इंतजाम किया गया है। इस घाट का उद्घाटन आज किया जा रहा है। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को पूजा के लिए बेहतर और सुविधाजनक स्थान उपलब्ध कराना है, ताकि वे बिना किसी परेशानी के छठ पर्व मना सकें।

साबरमती रिवरफ्रंट पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

अहमदाबाद में भी छठ पूजा को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। साबरमती नदी के किनारे हर साल बड़े पैमाने पर इस पर्व का आयोजन किया जाता है। छठ महापर्व आयोजन समिति के अध्यक्ष महेंद्र झा के अनुसार, इस बार शाम की पूजा में 25 हजार से ज्यादा लोगों के शामिल होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि पिछले 25 वर्षों से अहमदाबाद में छठ पूजा का आयोजन किया जा रहा है। साबरमती किनारे पूजा के लिए स्थान उपलब्ध कराने की पहल तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में हुई थी। बाद में आनंदीबेन पटेल ने घाट को मंजूरी दी और विजय रुपाणी के कार्यकाल में इसका उद्घाटन किया गया।

अहमदाबाद में 10 से अधिक स्थानों पर पूजा की व्यवस्था

अहमदाबाद में बिहार, झारखंड और पूर्वांचल से जुड़े करीब 10 लाख लोग रहते हैं। इनमें बड़ी संख्या ऐसे लोगों की है, जो कामकाज के कारण छठ मनाने अपने गृह राज्य नहीं जा पाते। उनकी सुविधा के लिए शहर में 10 से अधिक जगहों पर पूजा के इंतजाम किए गए हैं।

इस तरह दिल्ली की मुनक नहर से लेकर अहमदाबाद के साबरमती तट तक छठ महापर्व की तैयारियां पूरे उत्साह के साथ चल रही हैं।

यह भी पढ़ें : ‘हिंदुत्व शासन और RSS पर विनाशकारी हमले करेंगे…’ इस संगठन ने ली कुलगाम में CRPF पर आतंकी…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments