HomeBreaking Newsलॉन्च के एक साल के भीतर ही इस कार की हुई भारतीय बाजार...

लॉन्च के एक साल के भीतर ही इस कार की हुई भारतीय बाजार से विदाई! कंपनी ने लिया बंद करने का फैसला, जानें वजह…

जर्मन कार(car) निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन ने भारतीय बाजार में अपनी प्रीमियम एसयूवी टिगुआन आर-लाइन (Tiguan R-Line) को बंद कर दिया है। खास बात यह है कि इस कार को भारत में लॉन्च हुए अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ था। कंपनी ने इसे अप्रैल 2025 में भारतीय बाजार में उतारा था। हालांकि, फॉक्सवैगन ने अभी तक इसे बंद करने की आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन कंपनी की भारतीय वेबसाइट से इस मॉडल को हटा दिया गया है। यह 5 सीटर एसयूवी पूरी तरह विदेश में तैयार होकर भारत आती थी।

यानी इसे CBU (Completely Built Unit) के रूप में बेचा जाता था। भारतीय बाजार में टिगुआन आर-लाइन की एक्स-शोरूम कीमत 47.11 लाख रुपये थी। इसी कीमत के आसपास कंपनी की एक दूसरी एसयूवी टेरॉन आर-लाइन भी उपलब्ध है। इसकी कीमत 47.74 लाख रुपये एक्स-शोरूम रखी गई है। टेरॉन आर-लाइन आकार में बड़ी है और इसमें तीन रो सीटों की सुविधा मिलती है। इसे भारत में CKD यानी विदेश से अलग-अलग हिस्सों में लाकर असेंबल किया जाता है। इस वजह से यह भारतीय बाजार के लिए ज्यादा व्यावहारिक विकल्प बनती है।

इंजन और फीचर्स में थी दमदार ताकत

टिगुआन आर-लाइन में 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया था। यह इंजन 201 हॉर्सपावर की ताकत और 320 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। इसके साथ 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और स्टैंडर्ड ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता था।

फीचर्स की बात करें तो इसमें 15 इंच की टचस्क्रीन, 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ और थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स थे। सुरक्षा के लिए 9 एयरबैग और लेवल-2 ADAS भी दिया गया था। हालांकि, इसमें वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीटों की सुविधा नहीं थी।

अब कंपनी के पास बचेंगी ये दो SUV

टिगुआन आर-लाइन के हटने के बाद फॉक्सवैगन के भारतीय पोर्टफोलियो में टाइगुन और टेरॉन प्रमुख एसयूवी के रूप में रहेंगी। टाइगुन कंपनी का किफायती विकल्प है, जबकि टेरॉन आर-लाइन बड़ी और ज्यादा प्रीमियम एसयूवी चाहने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश की गई है।

यह भी पढ़ें : 2 दिन कटोरा लेकर बैठीं महिला अफसर, तब हरकत में आया प्रशासन! आखिरकार…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments