HomeBreaking NewsVande Bharat Sleeper: वंदे भारत से भी सस्ता है स्लीपर का किराया,...

Vande Bharat Sleeper: वंदे भारत से भी सस्ता है स्लीपर का किराया, जानें दिल्ली-वाराणसी टिकट प्राइस और टाइमटेबल

Vande Bharat Sleeper: वाराणसी और नई दिल्ली के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का नियमित संचालन 2 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। शनिवार, 31 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन है। इसकी खासियत यह है कि वंदे भारत स्लीपर के फर्स्ट क्लास एसी का किराया मौजूदा वंदे भारत एक्सप्रेस के एग्जीक्यूटिव क्लास से भी कम है।

वाराणसी-दिल्ली के बीच कितना है किराया

वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली मौजूदा वंदे भारत एक्सप्रेस में सामान्य किराया 1835 रुपये और एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 3385 रुपये है। वहीं वंदे भारत स्लीपर में थर्ड एसी का किराया 1915 रुपये, सेकेंड एसी का 2470 रुपये और फर्स्ट एसी का किराया 3030 रुपये है। यानी सामान्य वंदे भारत की तुलना में 80 रुपये अधिक देकर यात्री स्लीपर ट्रेन के थर्ड एसी में लेटकर सफर कर सकते हैं। वहीं स्लीपर का फर्स्ट एसी किराया वंदे भारत के एग्जीक्यूटिव क्लास से 355 रुपये कम है।

शिवगंगा एक्सप्रेस से कितना अंतर

वाराणसी और नई दिल्ली के बीच लोकप्रिय शिवगंगा एक्सप्रेस में थर्ड एसी का किराया 1170 रुपये, सेकेंड एसी का 1640 रुपये और फर्स्ट एसी का किराया 2725 रुपये है। इसके मुकाबले वंदे भारत स्लीपर के थर्ड एसी का किराया 745 रुपये, सेकेंड एसी का 830 रुपये और फर्स्ट एसी का 305 रुपये ज्यादा है।

कौन सी ट्रेन कितने समय में पहुंचाएगी?

यात्रा समय की बात करें तो वाराणसी से नई दिल्ली के बीच मौजूदा वंदे भारत एक्सप्रेस सबसे तेज है और करीब 8 घंटे 5 मिनट में सफर पूरा करती है। वंदे भारत स्लीपर को यही दूरी तय करने में 9 घंटे 20 मिनट लगेंगे। वहीं शिवगंगा एक्सप्रेस करीब 10 घंटे 15 मिनट में वाराणसी से नई दिल्ली पहुंचती है।

रात 8:50 बजे वाराणसी से चलेगी ट्रेन

रेलवे के टाइमटेबल के अनुसार वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर रात 8:50 बजे वाराणसी से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में नई दिल्ली से ट्रेन रात 9:40 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 7:10 बजे वाराणसी पहुंचेगी। रास्ते में ट्रेन प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ और गाजियाबाद स्टेशनों पर रुकेगी।

सप्ताह में छह दिन होगा संचालन

यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन शुक्रवार को और नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली ट्रेन शनिवार को संचालित नहीं होगी।

दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर का टाइमटेबल

नई दिल्ली से ट्रेन रात 09:40 बजे रवाना होगी। इसके बाद गाजियाबाद में 10:13 बजे पहुंचकर 10:15 बजे रवाना होगी। अलीगढ़ में 11:20 बजे आगमन और 11:22 बजे प्रस्थान होगा। कानपुर सेंट्रल में रात 02:45 बजे पहुंचकर 02:50 बजे रवाना होगी। प्रयागराज में 05:05 बजे पहुंचकर 05:10 बजे चलेगी और सुबह 07:10 बजे वाराणसी पहुंचेगी।

वाराणसी-दिल्ली वंदे भारत स्लीपर का टाइमटेबल

वाराणसी से ट्रेन रात 08:50 बजे चलेगी। प्रयागराज में 10:35 बजे पहुंचकर 10:40 बजे रवाना होगी। कानपुर में 12:40 बजे आगमन और 12:45 बजे प्रस्थान होगा। अलीगढ़ में 03:55 बजे पहुंचकर 03:57 बजे चलेगी। गाजियाबाद में 05:25 बजे पहुंचकर 05:27 बजे रवाना होगी और सुबह 06:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

Read More:

जयपुर में MBA छात्रा की मौत से यूनिवर्सिटी में हड़कंप, CCTV फुटेज में दिखी आखिरी हलचल

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments