HomeBreaking Newsफाजिल्का में नशे का बड़ा खेल बेनकाब, 36 हजार प्रेगाबालिन कैप्सूल के...

फाजिल्का में नशे का बड़ा खेल बेनकाब, 36 हजार प्रेगाबालिन कैप्सूल के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

फाजिल्का(Fazilka) में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई का दावा किया है। सीआईए फाजिल्का की टीम ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों के पास से 36 हजार प्रेगाबालिन कैप्सूल और 20 नशीली गोलियां बरामद हुई हैं। कार्रवाई के दौरान एक हुंडई औरा कार भी पुलिस ने अपने कब्जे में ली है। एसपी इन्वेस्टिगेशन सतिंदर कुमार ने बताया कि 9 सितंबर को सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार की निगरानी में पुलिस टीम दाना मंडी फाजिल्का में गश्त कर रही थी।

इसी दौरान शेड के पास एक सफेद रंग की हुंडई औरा कार खड़ी दिखाई दी। कार के पास दो युवक मौजूद थे। पुलिस ने संदेह के आधार पर दोनों को रोककर पूछताछ की। उनकी पहचान संजय, निवासी ओडां वाली बस्ती फाजिल्का और मनप्रीत सिंह उर्फ मनू, निवासी घट्टियां वाली के रूप में बताई गई है।

चार कार्टूनों से मिली बड़ी खेप

पुलिस के मुताबिक, कार की तलाशी लेने पर पिछली सीट पर खाकी रंग के चार कार्टून मिले। जांच करने पर इनमें बड़ी मात्रा में कैप्सूल और गोलियां बरामद होने की बात सामने आई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना सिटी फाजिल्का में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी

अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद खेप आरोपितों तक कहां से पहुंची और इसे आगे किसे दिया जाना था। जांच में उनके कथित बैकवर्ड और फारवर्ड लिंक भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई के जरिए नशे की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें : AAP की राष्ट्रीय परिषद बैठक में बड़ा फैसला, अरविंद केजरीवाल फिर चुने गए पार्टी…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments