पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी(Isha Rikhi) ने रैपर और सिंगर बादशाह के साथ अपने रिश्ते को लेकर पहली बार सबके सामने चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि दोनों अब अलग हो चुके हैं। हालांकि, ईशा ने साफ किया कि वह अपनी निजी जिंदगी को चर्चा या विवाद का विषय नहीं बनाना चाहतीं।
एक बातचीत में ईशा ने कहा कि इस रिश्ते से जुड़ी कई बातें हैं लेकिन वह फिलहाल उनके बारे में खुलकर बात नहीं करना चाहतीं। उनका कहना है कि वह इस नए चैप्टर को सम्मान के साथ पीछे छोड़ना चाहती हैं और अपनी निजी जिंदगी की बातें सबके सामने नहीं करेंगी।
रिश्ते को लेकर बोलीं – अभी सब कुछ आसान नहीं
सिंगर बादशाह के साथ मौजूदा रिश्ते की स्थिति पर ईशा ने इसे जटिल बताया। उन्होंने कहा कि शायद आने वाले फ्यूचर में वह सभी सवालों के जवाब देने की हालत में हों लेकिन इस टाइम वह खुद को संभालने और इस दौर से बाहर निकलने की कोशिश कर रही हैं।
ईशा ने यह भी कहा कि उनके साथ जो कुछ हुआ, उसकी वजह से वह कड़वाहट नहीं पालना चाहतीं। हालांकि, उन्होंने माना कि इस एक्सपीरियंस से उबरने में उन्हें समय लग सकता है।
सोशल मीडिया पर अलग होने का ऐलान
रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ने सोशल मीडिया पर एक साझा बयान के जरिए अलग होने की जानकारी दी थी। बयान में इसे आपसी सहमति से लिया गया फैसला बताया गया और लोगों से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की गई।


