HomeBreaking News‘हमारी नजर...’, कश्मीरी पंडितों को फिर मिली धमकी, आखिर किसने भेजा ये...

‘हमारी नजर…’, कश्मीरी पंडितों को फिर मिली धमकी, आखिर किसने भेजा ये खौफनाक संदेश?

कश्मीर में कश्मीरी पंडित(Kashmiri Pandit) कर्मचारियों को एक बार फिर धमकी मिलने का मामला सामने आया है। इस बार सामने आए कथित धमकी भरे पत्र में कुछ लोगों के नाम के साथ उनके मकान नंबर और गली नंबर का भी उल्लेख किया गया है। इससे सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। यह पहली घटना नहीं है जब कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाकर धमकी दी गई हो। इससे पहले भी इसी तरह के संदेश सामने आते रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, यूनाइटेड लिबरेशन काउंसिल (ULC) के नाम से एक पोस्ट ऑनलाइन साझा की गई है। इसमें कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को निशाना बनाते हुए उन्हें कथित तौर पर गद्दार बताया गया है। पत्र में यह आरोप भी लगाया गया है कि वे दिल्ली में बैठे अपने कथित आकाओं के निर्देश पर काम कर रहे हैं। यह संदेश अहमद बिलाल के नाम से प्रसारित होने की बात कही जा रही है। इसमें पहले दी गई चेतावनी का हवाला देते हुए कहा गया है कि संबंधित लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

कश्मीर में रह गए पंडितों को लेकर भी दावा

पत्र में दावा किया गया है कि जो कश्मीरी पंडित कश्मीर में ही रह गए, वे सुरक्षित हैं, जबकि घाटी छोड़ने वालों पर अलग-अलग आरोप लगाए गए हैं। रिपोर्टों में ULC को लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा कथित मोर्चा बताया गया है। हालांकि, पत्र की वास्तविकता और इसके पीछे की जिम्मेदारी की आधिकारिक पुष्टि जांच का विषय है।

हमारी नजर, मैंने पहले भी...', कश्मीरी पंडितों को अब किसने दी धमकी?

पहले भी सामने आ चुके हैं धमकी भरे संदेश

इससे पहले भी कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को धमकाने वाले संदेश सामने आए थे। एक पुराने मामले में नाम और फोन नंबर साझा किए जाने की बात भी सामने आई थी। कुछ समय पहले कथित तौर पर एक ऑनलाइन पोल के जरिए कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को धमकाने और हिंसा की अनुमति मांगने का प्रयास किया गया था।

इसके बाद एक टेलीग्राम अकाउंट के खिलाफ साइबर शिकायत दर्ज कराई गई थी। नई दिल्ली में साइबर क्राइम सेल में साइबर उत्पीड़न और आतंकवाद से जुड़ी शिकायत दर्ज कर डिजिटल फॉरेंसिक जांच की मांग की गई है।

यह भी पढ़ें : नागपुर में क्लोरीन गैस लीक से मचा हड़कंप, सांस लेने में दिक्कत से मची अफरा-तफरी…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments