CEC Gyanesh Kumar on UP Visit: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय दौरे पर राजधानी लखनऊ पहुंचे हैं। यहां उन्होंने अपने पुराने जुड़ाव को याद करते हुए कहा कि लखनऊ उनके लिए खास महत्व रखता है और यह शहर उनकी तपोभूमि रहा है। उन्होंने बताया कि लखनऊ में ही उनकी शिक्षा हुई है।
मतदाताओं और BLO को जागरूक करने का लक्ष्य
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि उनके लखनऊ दौरे का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के मतदाताओं को जागरूक करने के साथ बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) को जरूरी जानकारी देना भी है। उन्होंने BLO को लोकतंत्र की आधारशिला बताया। इसके साथ ही चुनाव प्रक्रिया और उसकी पारदर्शिता को लेकर प्रदेश की यूनिवर्सिटी और स्कूलों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
यूपी बोर्ड में हासिल किया था पहला स्थान
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की शैक्षणिक उपलब्धियां भी उल्लेखनीय रही हैं। उन्होंने वर्ष 1979 में हाईस्कूल और 1981 में इंटरमीडिएट की परीक्षा में यूपी बोर्ड में टॉप किया था। हाईस्कूल में करीब 10 लाख विद्यार्थियों के बीच उन्होंने पहला स्थान हासिल किया था। वहीं, इंटरमीडिएट में करीब छह लाख विद्यार्थियों के बीच यूपी बोर्ड में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
क्या बोले मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार?
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार कहते हैं, “उच्च शिक्षा के लिए IIT जाने से पहले मैंने अपनी पढ़ाई यहीं पूरी की थी। लंबे समय बाद, मैं उत्तर प्रदेश के मतदाताओं तक एक संदेश पहुँचाने के लिए लखनऊ लौटा हूँ। खास तौर पर, मैं यहाँ हमारे बूथ लेवल अधिकारियों को संबोधित करने आया हूँ, जो हमारे लोकतंत्र की नींव हैं। इसके अलावा, चुनाव प्रक्रिया को समझाने और पूरी व्यवस्था में पारदर्शिता पर जोर देने के लिए उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों और स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे। इन्हीं शब्दों के साथ, मैं एक बार फिर सभी मतदाताओं का अभिवादन करता हूँ।”
#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh: Gyanesh Kumar, Chief Election Commissioner, says, "I received my education here before moving on to the IIT for higher studies. After a long time, I have returned to Lucknow to convey a message to the voters of Uttar Pradesh. Specifically, I am… pic.twitter.com/KIJLZZrsp0
— ANI (@ANI) August 24, 2026
चुनावी व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर
लखनऊ दौरे के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर जागरूकता बढ़ाने और चुनाव व्यवस्था को और बेहतर बनाने से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं। उनके दौरे में मतदाताओं के साथ-साथ चुनावी प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों को जागरूक करने और व्यवस्था में पारदर्शिता पर जोर दिए जाने की उम्मीद है।
Read More:

