HomeBreaking NewsUP में आज रसोइयों का सम्मान, CM योगी के हाथों 11 रसोइए...

UP में आज रसोइयों का सम्मान, CM योगी के हाथों 11 रसोइए होंगे सम्मानित, 1500 की होगी भागीदारी

Cooks To Be Honored in UP: उत्तर प्रदेश में पीएम पोषण योजना से जुड़े रसोइयों के योगदान को सम्मान देने के लिए आज यानी 23 अगस्त को लखनऊ में राज्य स्तरीय रसोइया सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर सभागार में होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में रसोइयों को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान बच्चों के लिए रोज भोजन तैयार करने वाले रसोइयों के श्रम, योगदान और भूमिका को सार्वजनिक पहचान दी जाएगी।

CM योगी 11 रसोइयों को करेंगे सम्मानित

राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंच पर 11 रसोइयों को सम्मानित करेंगे। वहीं, प्रदेशभर से करीब 1500 रसोइयों की कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। रसोइयों के आवागमन, आमंत्रण, स्वागत, जलपान और भोजन समेत अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों को दी गई है।

जिलों और तहसीलों में भी होंगे कार्यक्रम

राज्य स्तरीय आयोजन के साथ 23 अगस्त को प्रदेश के जनपद और तहसील स्तर पर भी रसोइया सम्मान समारोह होंगे। इनमें सांसद, मंत्री, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष और अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन को उपलब्ध सभागारों में कार्यक्रम आयोजित कर रसोइयों के सम्मान की उचित व्यवस्था करने को कहा गया है।

सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों के रसोइए शामिल

सम्मान समारोह में राजकीय, परिषदीय और अशासकीय सहायता प्राप्त प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कम्पोजिट विद्यालयों में पीएम पोषण योजना के तहत काम कर रहे रसोइयों की सहभागिता होगी। विद्यालयों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने वाले इन रसोइयों को राज्य से लेकर स्थानीय स्तर तक सम्मान देने की व्यापक तैयारी की गई है।

रसोइयों को मिलेगा कैशलेस चिकित्सा कार्ड

कार्यक्रम में रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा बैंक और यूपीआई क्यूआर कोड से जुड़ी व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जाएंगी। भोजन बनाते समय स्वच्छता और सुरक्षा के लिए रसोइयों को हेड कवर, ग्लव्स और एप्रन किट उपलब्ध कराने की भी तैयारी है।

मोनिका रानी ने दिए व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश

महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक मोनिका रानी के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम की सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने को कहा गया है। अधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ आयोजन को सफल बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

PM पोषण की उपलब्धियां भी दिखाई जाएंगी

राज्य स्तरीय समारोह में पीएम पोषण योजना की उपलब्धियों और रसोइयों के योगदान पर आधारित एक लघु फिल्म भी दिखाई जाएगी। इसके अलावा योजना की उपलब्धियों पर आधारित बुकलेट, पोस्टर और फ्लेक्स के जरिए जानकारी साझा की जाएगी। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को मिलने वाले पोषण और योजना को जमीन पर लागू करने में रसोइयों की भूमिका को भी सामने लाया जाएगा।

Read More:

5.9 तीव्रता के भूकंप से कांपी जापान की धरती, लगभग 23 लोग घायल, PM सनाए ताकाइची ने बनाई टास्क फोर्स

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments