HomeBreaking Newsराहुल गांधी के घर के बाहर प्रदर्शन, कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को...

राहुल गांधी के घर के बाहर प्रदर्शन, कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को कहा था रोल मॉडल

1984 हिंसा से जुड़े मामलों में दोषी ठहराए गए पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को लेकर कांग्रेस नेताओं के बयानों पर लोगों की नाराजगी बढ़ गई है। शनिवार को हिंसा से प्रभावित परिवारों के सदस्यों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 5, सुनहरी बाग रोड स्थित आवास के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की और विरोध में पुतला भी फूंका। साथ ही कांग्रेस से उन बयानों पर माफी मांगने की मांग की, जिनमें सज्जन कुमार के निधन के बाद उन्हें पार्टी के लिए महत्वपूर्ण व्यक्ति और आदर्श के तौर पर पेश किया गया था। प्रदर्शन को देखते हुए राहुल गांधी के आवास के बाहर पुलिस ने भारी बैरिकेडिंग की थी।

सज्जन कुमार के समर्थन में बयान पर नाराजगी

दरअसल, कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने सज्जन कुमार के निधन को कभी न पूरी होने वाली क्षति बताया था। वहीं कांग्रेस नेता उदित राज ने भी उनके निधन को पार्टी के लिए बड़ी क्षति बताते हुए कहा था कि उन्होंने खासकर गरीबों के लिए काफी काम किया था।

DSGMC नेताओं ने कांग्रेस से मांगा जवाब

प्रदर्शन का नेतृत्व दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (DSGMC) के अध्यक्ष हरमीत सिंह कलका और महासचिव जगदीप सिंह कहलोन ने किया।DSGMC नेताओं ने कांग्रेस से सवाल किया कि क्या पार्टी 1984 की हिंसा से जुड़े मामलों में दोषी ठहराए गए सज्जन कुमार को अपना हीरो मानती है। उन्होंने कहा कि सज्जन कुमार की मौत के बाद कांग्रेस नेताओं की ओर से दिए गए बयान बेहद आपत्तिजनक हैं। राहुल गांधी को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या सज्जन कुमार कांग्रेस के लिए आदर्श हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 42 साल बाद भी प्रभावित परिवारों के जख्म पूरी तरह नहीं भरे हैं। ऐसे में इस तरह के बयानों से उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की मांग की।

Read More

सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान की बढ़ी चिंता, अहसान इकबाल बोले- भारत पानी को हथियार बना सकता…

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments