HomeBreaking Newsमानसा में अकाली नेता काला जवंदा पर फायरिंग, सूचना पर पुलिस ने...

मानसा में अकाली नेता काला जवंदा पर फायरिंग, सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का लिया जायजा

पंजाब के मानसा जिले के बरेटा कस्बे में सोमवार शाम की एक सनसनीखेज घटना की खबर सामने आई है। शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला परिषद सदस्य दलवीर सिंह काला जवंदा(Kala Javanda) पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी थी। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए लुधियाना रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, दलवीर सिंह काला जवंदा बरेटा अनाज मंडी में आढ़त का काम करते हैं। सोमवार शाम वह अपनी दुकान का काम खत्म कर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मंडी के पास बाइक सवार दो हमलावरों ने उन्हें रोक लिया और अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दीं। फायरिंग में कई गोलियां लगने से वह सड़क पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

आस-पास के लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

गोलियों की आवाज सुनकर आसपास मौजूद व्यापारी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल नेता को तुरंत सिविल अस्पताल बुढलाडा पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें लुधियाना के अस्पताल में रेफर कर दिया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। शुरुआती जांच में आरोपियों के बारे में कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, फायरिंग के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। जांच एजेंसियां आपसी रंजिश, राजनीतिक कारणों और अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

यह भी पढ़ें : 15 जुलाई से 15 अगस्त तक बंद रहेगा लाल किला, घूमने का प्लान है तो पहले जान लें नया नियम…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments