HomeBreaking Newsचढ़ावा चोरी मामले में SC ने राम मंदिर ट्रस्ट को जारी किया...

चढ़ावा चोरी मामले में SC ने राम मंदिर ट्रस्ट को जारी किया नोटिस, SIT से भी मांगी रिपोर्ट

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की गई। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने श्रीराम मंदिर ट्रस्ट को नोटिस जारी किया है। साथ ही, सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश SIT को जांच की स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कहा है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 20 जुलाई 2026 को होगी।

SIT पहले से कर रही जांच

जानकारी के मुताबिक अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ द्वारा की सुनवाई गई। इस सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को बताया कि इस मामले की जांच पहले से SIT कर रही है।

याचिकाओं में क्या की गई मांग?

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता अजय कुमार राय, अधिवक्ता नरेंद्र कुमार गोस्वामी और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सांसद सुधाकर सिंह की ओर से अलग-अलग याचिकाएं दायर की गई हैं। जिसमें राम मंदिर में मिले दान और चढ़ावे के प्रबंधन में वित्तीय गड़बडियों की कोर्ट की निगरानी में जांच कराने की मांग की गई है। साथ ही, एक याचिका में CBI की निगरानी में गठित समिति से जांच कराने का भी अनुरोध किया गया। इससे यह जानने में आसानी होगी कि दान राशि में किसी तरह का गबन या भ्रष्टाचार तो नहीं की गई है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी कोर्ट में पेशी

इस मामले में गिरफ्तार किए गए सभी आठ आरोपियों को सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं, सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी नोटिस और SIT से मांगी गई रिपोर्ट के बाद अब सभी की नजर 20 जुलाई को होने वाली अगली सुनवाई पर रहेगी।

Read More

अचानक मौत के लिए तैयार रहें… ट्रंप सहित PM जॉर्जिया मेलोनी भी लिस्ट में शामिल, ईरानी अखबारों ने छापे फोटो

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments