भारतीय दूतावास ने बताया कि शनिवार को वियतनाम में फू क्वोक द्वीप के पास कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव पलट गई। दूतावास ने कहा कि स्थानीय अधिकारी बचाव अभियान चला रहे हैं।
‘X’ पर एक पोस्ट में दूतावास ने लिखा “एक दुखद घटना में, कुछ घंटे पहले वियतनाम में फू क्वोक द्वीप के पास कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव पलट गई। घटना की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है और स्थानीय अधिकारी खोज और बचाव अभियान चला रहे हैं।” खबरों के मुताबिक, नाव पलटने के समय उस पर 32 भारतीय पर्यटक सवार थे।
In a tragic incident, a boat carrying several Indian tourists has capsized near Phu Quoc Island in Vietnam a few hours ago.
Exact details of the incident are being ascertained as search and rescue operations by local authorities are ongoing.
In order to provide information…
— India in Vietnam (@AmbHanoi) July 11, 2026
एक दुखद घटना में, कुछ घंटे पहले वियतनाम में फू क्वोक द्वीप के पास कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव पलट गई। घटना की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है और स्थानीय अधिकारी खोज और बचाव अभियान चला रहे हैं। भारतीय दूतावास ने बताया कि प्रभावित परिवारों की मदद के लिए हो ची मिन्ह सिटी में भारत के वाणिज्य दूतावास में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है।
पोस्ट में लिखा है, “प्रभावित परिवारों को जानकारी और मदद देने के लिए हो ची मिन्ह सिटी में भारत के वाणिज्य दूतावास में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिससे इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है: +84 36 281 7930, +84 91 552 37 14 और +84 33 452 0414। हनोई में भी एक कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिससे +84 91 308 9165 पर संपर्क किया जा सकता है। हम किसी भी मदद और सवाल के लिए उपलब्ध हैं।” फिलहाल, खोज और बचाव अभियान चल रहा है।
READ MORE: कुख्यात डॉन बाबा फरज़ान के बंगले पर रेड, नोट गिनते-गिनते थक गईं 5 मशीनें

