रेलवे ट्रैक और तेज रफ्तार ट्रेनों के आसपास जरा-सी असावधानी भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। इसके बावजूद समय-समय पर ऐसे मामले सामने आते रहते हैं, जहां जल्दबाजी या लापरवाही के चलते लोगों की जान जोखिम में पड़ जाती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल(Viral Video) हो रहा है जिसने कई लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
वायरल हो रहे वीडियो में एक आदमी रेलवे ट्रैक के पास दिखाई देता है। कुछ ही पल बाद वह चलती ट्रेन की दिशा में बढ़ता नजर आता है। अगले पल ट्रेन उससे टकरा जाती है और टक्कर के प्रभाव से वह दूर जा गिरता है। पूरी घटना कुछ ही सेकंड में घटित होती है। बताया जा रहा है कि इस सीन को वहां मौजूद किसी ने दूर से अपने कैमरे में रिकॉर्ड किया जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जाने लगा।
नहीं हुई व्यक्ति की पहचान
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह घटना कब और कहां की है। संबंधित व्यक्ति की पहचान उसकी स्थिति या हादसे के कारणों को लेकर भी कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। सोशल मीडिया पर वीडियो के साथ कई तरह के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन उपलब्ध जानकारी के आधार पर उनकी पुष्टि नहीं की जा सकती।
ऐसा क्या हुआ कि यह व्यक्ति चलती ट्रेन के सामने पहुँच गया? टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि व्यक्ति दूर तक जा गिरा। रेलवे ट्रैक और चलती ट्रेन के आसपास हमेशा पूरी सतर्कता बरतें, एक छोटी सी चूक जानलेवा हो सकती है। pic.twitter.com/tBoYCi5vV3
— Irfan Ali (@iiamirfanali) June 29, 2026

