ओडिशा पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 जुलाई से शुरू होने वाली पुरी रथ यात्रा से पहले 46 फर्जी वेबसाइटों को ब्लॉक किया है। ये वेबसाइटें होटल बुकिंग, VIP दर्शन और अन्य सुविधाओं के नाम पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों से ठगी कर रही थीं।
शिकायतों के बाद शुरू हुई कार्रवाई
अधिकारियों के मुताबिक, ऑनलाइन होटल बुकिंग के नाम पर ठगी की कई शिकायतें मिलने के बाद अपराध शाखा के साइबर विभाग ने जांच शुरू किया। बता दें कि राजस्थान के एक पर्यटक ने शिकायत दर्ज कराई कि उसने एक वेबसाइट के जरिए अपने परिवार के लिए तीन होटल कमरे बुक किए थे, लेकिन पुरी पहुंचने पर होटल प्रबंधन ने बताया कि उसके नाम से कोई बुकिंग ही नहीं थी।
46 फर्जी वेबसाइटें हुईं ब्लॉक
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले सप्ताह साइबर विशेषज्ञों ने पर्यटकों को निशाना बनाने वाली 46 फर्जी वेबसाइटों की पहचान कर उन्हें ब्लॉक कराया। बीते 27 जून को सबसे ज्यादा 11 वेबसाइटें बंद की गईं। हालांकि 20 से 22 जून के बीच 15 फर्जी पोर्टल ब्लॉक किए गए।
कैसे करते थे ठगी?
पुलिस के अनुसार, साइबर ठग असली होटलों की वेबसाइट जैसी दिखने वाली क्लोन वेबसाइटें या मिलते-जुलते डोमेन बनाकर लोगों को झांसे में लेते थे। इन वेबसाइटों पर सस्ते होटल, VIP दर्शन और विशेष सुविधाओं का लालच देकर श्रद्धालुओं से पहले ही ऑनलाइन भुगतान कराया जाता था। सूत्रों के मुताबिक, पिछले एक वर्ष में ओडिशा में ऑनलाइन होटल बुकिंग से जुड़े ऐसे साइबर फ्रॉड में करीब 30 पर्यटक ठगी का शिकार हुए हैं और उन्हें लगभग 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
Read More
चढ़ावा चोरी मामले के बीच 6 जुलाई को राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक, इस बड़े फैसले पर लग सकती है मोहर…

