HomeBreaking Newsहाथ में सिगरेट और पास में शराब की बोतल... सड़क पर लेटकर...

हाथ में सिगरेट और पास में शराब की बोतल… सड़क पर लेटकर लड़की का हाई वोल्टेज ड्रामा, Video Viral

सशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक यह वायरल वीडियो ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित आम्रपाली रिवर व्यू सोसाइटी का है। जहां रहने वाली 32 वर्षीय युवती शराब के नशे में सड़क पर पहुंच गई और हंगामा करने लगी। वायरल वीडियो में युवती सड़क के बीचों-बीच लेटी दिखाई दे रही है। उसके हाथ में सिगरेट है, जबकि पास में शराब की बोतल भी रखी नजर आ रही है। वह लगातार चिल्ला रही थी, जिससे आसपास लोगों की भीड़ जुट गई।

यातायात हुआ प्रभावित

युवती के सड़क पर लेट जाने के कारण वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई और कुछ समय के लिए जाम जैसी स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह किसी की बात मानने को तैयार नहीं हुई। स्थिति बिगड़ती देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने पहुंचकर संभाला मोर्चा

सूचना मिलने पर बिसरख पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को सड़क से हटाकर स्थिति को सामान्य किया। इसके बाद उसे थाने ले जाया गया, जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया।

मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर हुई कार्रवाई

बिसरख कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र सिंह ने बताया कि मेडिकल जांच के बाद युवती के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह का व्यवहार कानून व्यवस्था और आम लोगों की सुरक्षा के लिए परेशानी पैदा करता है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। पुलिस ने नागरिकों से सार्वजनिक स्थानों पर संयम और शांति बनाए रखने की अपील की है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Read More

लखनऊ के पुरनिया अग्निकांड में 15 लोगों की मौत, PM मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रूपये मुआवजा देने का किया ऐलान

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments