HomeBreaking Newsश्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए BJP अध्यक्ष नितिन नबीन, अरदास से...

श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए BJP अध्यक्ष नितिन नबीन, अरदास से की पंजाब दौरे की शुरुआत

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन(Nitin Nabin) ने अपने तीन दिवसीय पंजाब दौरे की शुरुआत अमृतसर से की। दौरे के पहले दिन वह श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे और माथा टेककर प्रदेश की शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान नितिन नबीन केसरी पगड़ी पहने नजर आए। उनके इस धार्मिक दौरे को पंजाब में संगठनात्मक गतिविधियों की शुरुआत के तौर पर भी देखा जा रहा है।

अमृतसर पहुंचने के बाद भाजपा अध्यक्ष ने सबसे पहले धार्मिक स्थलों पर जाने का कार्यक्रम तय किया। गोल्डन टेंपल में दर्शन के बाद वह जलियांवाला बाग, श्री दुर्ग्याणा मंदिर और श्री राम तीर्थ मंदिर में भी पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, शाम के समय वह जलियांवाला बाग जाएंगे, इसके बाद श्री दुर्ग्याणा मंदिर और फिर श्री राम तीर्थ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

इससे पहले नितिन नबीन अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे जहां भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया और पंजाब दौरे के लिए शुभकामनाएं दीं।

अमृतसर के बाद भाजपा अध्यक्ष का कार्यक्रम जालंधर और लुधियाना जाने का है। लुधियाना में वह पार्टी के जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और स्थानीय नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इन बैठकों के दौरान संगठन की स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर चर्चा की जाएगी।

प्रदेश के तीन प्रमुख क्षेत्रों से लेंगे फीडबैक

भाजपा नेताओं के मुताबिक, इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पंजाब में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को समझना और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद स्थापित करना है। नितिन नबीन प्रदेश के तीन प्रमुख क्षेत्रों – माझा, दोआबा और मालवा में पार्टी की स्थिति का फीडबैक लेंगे। इन क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं से बातचीत कर चुनावी तैयारियों और संगठन विस्तार की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का पंजाब दौरा संगठन में नई ऊर्जा लाने के साथ-साथ आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए रणनीति तैयार करने में मदद करेगा। मिलने वाली जानकारी के आधार पर पार्टी अपनी भविष्य की योजनाओं को और मजबूत करने की दिशा में काम करेगी।

यह भी पढ़ें : अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर SOG की नजर…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments