तमिलनाडु सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विजय थलापति(CM Vijay) के इस फैसले के बाद महंगाई भत्ता 58 फीसदी से बढ़कर 60 फीसदी हो जाएगा। नई दरें 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाएंगी।
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक इस निर्णय का फायदा करीब 16 लाख कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनधारकों को मिलेगा। हालांकि, इससे राज्य सरकार पर लगभग 1,230 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा।
क्यों लिया गया अहम फैसला ?
सरकार ने कहा कि राज्य की कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। CM विजय ने दोहराया कि उनकी सरकार आम जनता के हितों को प्राथमिकता देते हुए सामाजिक न्याय, समान अवसर और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में काम करती रहेगी।
मई में शुरु हुई थी ये योजना
इससे पहले मुख्यमंत्री ने ‘कलाईनार मगलीर उरिमाई थोगई’ योजना की मई 2026 की किस्त जारी करने की भी घोषणा की थी। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। सरकार ने साफ किया है कि योजना में बदलाव किए जाने के बावजूद मौजूदा 1.31 करोड़ लाभार्थियों को इसका लाभ मिलता रहेगा। बताया जा रहा है कि ये फैसले मुख्यमंत्री विजय द्वारा मुख्य सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक के बाद लिए गए जिसमें राज्य की वित्तीय स्थिति और वित्त विभाग के