HomeBreaking Newsमुंबई को मिलेगा ट्रैफिक से छुटकारा, कोस्टल रोड से जुड़ेंगे 10 बड़े...

मुंबई को मिलेगा ट्रैफिक से छुटकारा, कोस्टल रोड से जुड़ेंगे 10 बड़े रूट

बृहन्मुंबई नगर निगम ने मुंबई(Mumbai) में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए वर्सोवा-दहिसर कोस्टल रोड परियोजना के उत्तरी हिस्से को शहर के कई प्रमुख मार्गों से जोड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। इस योजना का मकसद कोस्टल रोड के एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर बनने वाले ट्रैफिक दबाव को नियंत्रित करना और यात्रियों को तेज आवाजाही की सुविधा देना है। मुंबई के पश्चिमी उपनगरों से दक्षिण मुंबई या सेंट्रल हिस्सों की ओर जाने वाले अधिकांश वाहन फिलहाल वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, लिंक रोड और एसवी रोड पर निर्भर हैं।

इन मार्गों पर हर दिन क्षमता से कहीं अधिक ट्रैफिक देखा जाता है, जिसके कारण लोगों को लंबे जाम का सामना करना पड़ता है। BMC अब वर्सोवा-दहिसर कोस्टल रोड को एक वैकल्पिक नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर के रूप में विकसित कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि यदि इस परियोजना को शहर की मुख्य आंतरिक सड़कों से बेहतर तरीके से नहीं जोड़ा गया, तो कोस्टल रोड से उतरने वाले वाहनों के कारण कई जंक्शनों पर भारी भीड़ जमा हो सकती है। इसी चुनौती को देखते हुए करीब 10 फीडर रोड और कनेक्टिंग रूट्स को इस नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है।

नई रणनीति से ट्रैफिक होगा विभाजित

BMC अधिकारियों के अनुसार शुरुआती योजना में सीमित इंटरचेंज बनाए जाने थे, लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है। नई योजना के तहत कोस्टल रोड पर कई एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स विकसित किए जाएंगे, ताकि ट्रैफिक का दबाव एक ही स्थान पर केंद्रित न हो। इससे पश्चिमी उपनगरों के मुख्य चौराहों और अंदरूनी सड़कों पर वाहनों की भीड़ कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

JVPD फ्लायओवर और लोखंडवाला कनेक्टिविटी पर जोर

इस परियोजना में JVPD फ्लाईओवर को वर्सोवा लिंक रोड से जोड़ने की योजना अहम मानी जा रही है। आगे चलकर यह मार्ग वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक कनेक्टर के जरिए सीधे कोस्टल रोड से जुड़ेगा। इसके बाद गोखले ब्रिज की ओर से आने वाले वाहन सीडी बर्फीवाला फ्लायओवर के रास्ते सीधे कोस्टल रोड और वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे तक पहुंच सकेंगे।

इसके अलावा लोखंडवाला और वर्सोवा-माध क्षेत्र को भी इस परियोजना से जोड़ने की तैयारी है। माध इंटरचेंज के जरिए वाहनों के लिए नया रूट तैयार किया जाएगा, जिससे सीधे हाईवे तक पहुंच आसान होगी। वहीं, मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण जोगेश्वरी-वर्सोवा लिंक रोड के विस्तार पर भी काम कर रही है, जिससे पूरा ट्रैफिक नेटवर्क और मजबूत होगा।

यह भी पढ़ें : बीजिंग ने बता दी डोनाल्ड ट्रंप की चीन यात्रा की तारीख, जानिए कब शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments