HomeBreaking Newsन खरीदें गोल्ड, पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल और वर्क फ्रॉम होम... 24...

न खरीदें गोल्ड, पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल और वर्क फ्रॉम होम… 24 घंटे में PM मोदी ने दूसरी बार जनता से की ये खास अपील

PM Modi Appeal West Asia Crisis: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 घंटे में दूसरी बार देशवासियों से सोना न खरीदने, पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल करने और वर्क फ्रॉम होम करने की अपील की है। वड़ोदरा में सरदारधाम हॉस्टल के उद्घाटन कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि लोगों को उन चीजों का इस्तेमाल कम करना चाहिए जो विदेशों से आती हैं और जिनसे विदेशी मुद्रा ज्यादा खर्च होती है।

लगातार दूसरी बार बोले PM मोदी

24 घंटे में PM मोदी ने यही बात दोबारा कही है। इससे पहले रविवार को हैदराबाद में एक रैली के दौरान भी प्रधानमंत्री ने वैश्विक संकट का जिक्र करते हुए लोगों से सोना खरीदने से बचने, पेट्रोल-डीजल की खपत घटाने और विदेश यात्राएं कम करने की अपील की थी। पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा समय में देशहित को ध्यान में रखते हुए संसाधनों का जिम्मेदारी से उपयोग करना जरूरी है।

इस संकट से भी निकल जाएंगे- PM मोदी

इसके बाद सोमवार को PM मोदी ने वड़ोदरा में जनता से अपील करते हुए कहा है कि ‘पिछले कुछ सालों में दुनिया लगातार अस्थिर परिस्थितियों से गुजर रही है। पहले कोरोना का संकट, फिर वैश्विक आर्थिक चुनौतियां, और अब पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव। इन सारी परिस्थितियों का असर लगातार पूरी दुनिया पर पड़ रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है। अगर कोरोना महामारी इस सदी का सबसे बड़ा संकट थी, तो पश्चिम एशिया में युद्ध से बनी परिस्थितियां इस दशक के बड़े संकटों में से एक है। जब हमने मिलकर कोरोना का मुकाबला कर लिया तो इस संकट से भी निकल जाएंगे। सरकार भी लगातार यह कोशिश कर रही है, कि देश के लोगों पर इसका असर न के बराबर हो।’

सब मिलकर जिम्मेदारी निभाएं- PM मोदी

भारत के PM मोदी ने आगे कहा कि ‘पहले के दशकों में भी जब-जब देश युद्ध या किसी और बड़े संकट से गुजरा है, सरकार की अपील पर हर नागरिक ने ऐसे ही अपना फर्ज निभाया है। आज भी जरूरत है कि हम सब मिलकर अपना फर्ज निभाएं। देश के संसाधनों पर पड़ने वाले बोझ को कम करें। हमें हर छोटे-बड़े प्रयास से ऐसे उत्पादों का उपयोग कम करना है, जो विदेश से आते हैं और ऐसे व्यक्तिगत कामों से भी बचना है जिसमें विदेशी मुद्रा खर्च होती हो।’

हर छोटा-बड़ा प्रयास मायने रखता है- PM मोदी

PM मोदी ने आगे कहा कि ‘भारत विदेशों से कई उत्पादों का आयात करने के लिए लाखों-करोड़ों की विदेशी मुद्रा खर्च करता है। इसके साथ ही, आयात हुई चीजों के दाम भी तेजी से बढ़ रहे हैं और वैश्विक आपूर्ति बुरी तरह से बाधित हुई हैं, ठीक वैसे ही जैसे हर एक बूंद से घड़ा भरता है, हर छोटा-बड़ा प्रयास मायने रखता है। हमें विदेशों से आने वाले उत्पादों का उपयोग कम करना चाहिए और अपने दैनिक जीवन में आयात हुई वस्तुओं पर निर्भर होने से बचना चाहिए।’

PM मोदी ने की सोना न खरीदने की अपील

इसके बाद PM मोदी बोले कि ‘भारत के आयात का एक बड़ा हिस्सा कच्चे तेल से आता है। दुर्भाग्य से, जिस क्षेत्र से दुनिया के एक बड़े हिस्से को तेल की आपूर्ति होती है, वह इस समय संघर्ष और अस्थिरता की स्थिति में फंसा हुआ है। इसलिए, जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते, हम सभी को राष्ट्र के व्यापक हित में अपने दैनिक जीवन में छोटे, लेकिन सार्थक संकल्प लेने होंगे।’

पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करें- PM मोदी

PM मोदी आगे बोले कि ‘मेरी देश के हर नागरिक से अपील है कि जहां तक संभव हो, पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करें। मेट्रो का उपयोग करें, इलेक्ट्रिक बस और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का अधिक इस्तेमाल करें, कार पुलिंग को बढ़ावा दें। जिनके पास कार है, वो एक गाड़ी में ज्यादा लोगों को साथ लेकर चलें। डिजिटल टेक्नोलॉजी ने अब इतना कुछ आसान बना दिया है कि टेक्नोलॉजी की मदद भी हमारे लिए बहुत फायदेमंद होगी। ये जरूरी है कि सरकारी और प्राइवेट दोनों ही दफ्तरों में वर्चुअल मिटिंग्स और वर्क फ्रॉम होम की प्राथमिकता दी जाए।’

वोकल फॉर लोकल को जन-आंदोलन बनाएं- PM मोदी

इसके बाद PM ने कहा कि ‘सोने की आयात पर भी देश का बहुत बड़ा पैसा विदेश जाता है। इसलिए, मैं आप सभी से, देशवासियों से अपील करूंगा कि जब तक हालात सामान्य न हो, हम सोने की खरीद को टालें।’ PM मोदी ने आगे कहा, ‘आज समय की मांग है कि हम ‘वोकल फॉर लोकल’ को एक जन-आंदोलन बनाएं। विदेशी सामान की जगह, लोकल उत्पादों को अपनाएं, अपने गांव, अपने शहर, अपने देश के उद्यमियों को ताकत दें।’ इससे पहले भी PM मोदी ने यह बयान दिया था।

Read More:

लुधियाना के पॉश इलाके में आधी रात गोलियों की गूंज, मेडिकल कारोबारी के घर पर 4 राउंड फायरिंग, CCTV में कैद हुआ हमलावर

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments