HomeBreaking Newsपत्नी के अफेयर का किया विरोध तो गुस्से से बौखलाई महिला, तेजाब...

पत्नी के अफेयर का किया विरोध तो गुस्से से बौखलाई महिला, तेजाब से भरा ग्लास पति के मुंह पर फेंका, अस्पताल में भर्ती हुआ शख्स

Pilibhit Acid Attack: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद के चलते एक महिला ने अपने ही पति पर तेजाब फेंक दिया। इस हमले में पति गंभीर रूप से झुलस गया और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

CCTV में कैद हुई घटना

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला दूसरी मंजिल पर गेट के पास पहले से घात लगाकर खड़ी थी। जैसे ही उसका पति कमरे से बाहर निकला, उसने गिलास में भरा तेजाब उसके चेहरे पर उड़ेल दिया। इस अचानक हुए हमले से पीड़ित को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

लंबे समय से चल रहा था विवाद

जानकारी के अनुसार, पीड़ित हेमंत पेशे से सुनार है और उसका अपनी पत्नी शिल्पी के साथ पिछले कई वर्षों से विवाद चल रहा था। हेमंत का आरोप है कि उसकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति से संबंध था, जिसे लेकर वर्ष 2021 से दोनों के बीच कानूनी विवाद जारी था। मामला इतना बढ़ गया कि हेमंत ने तलाक की अर्जी भी दाखिल कर दी थी।

वारदात का क्या रहा कारण

बताया जा रहा है कि रविवार शाम शिल्पी लखीमपुर से पीलीभीत पहुंची थी। पति-पत्नी के बीच चल रहे तनाव के चलते यह विवाद हिंसक रूप ले बैठा और महिला ने इस खौफनाक घटना को अंजाम दे दिया।

पीड़ित ने बताई आपबीती

घायल हेमंत ने बताया कि शुरुआत में उसे लगा कि उस पर गर्म चाय फेंकी गई है। वह तुरंत किचन में जाकर चेहरा धोने लगा, लेकिन जलन बढ़ती गई। जब उसने शॉवर लिया और तेजाब मुंह में गया, तब उसे खट्टे स्वाद से एहसास हुआ कि यह तेजाब है।

हमले में पत्नी भी घायल

इस हमले के दौरान तेजाब के छींटे महिला पर भी पड़े, जिससे वह भी घायल हो गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां हेमंत की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज को आधार बनाकर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Read More:

तांडव करने लौट रहा UP का महाकाल! इंस्पेक्टर अविनाश-2 का धमाकेदार टीजर रिलीज, सुपर कॉप के रोल में भौकाल मचाएंगे रणदीप हुड्डा

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments