HomeBreaking Newsगुवाहाटी में लगातार बारिश से बुरा हाल, प्रशासन ने स्कूल-कॉलेज बंद रखने...

गुवाहाटी में लगातार बारिश से बुरा हाल, प्रशासन ने स्कूल-कॉलेज बंद रखने का दिया आदेश

असम के गुवाहाटी(Guwahati) में देर रात हुआ भारी बारिश के जलते जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने सरकारी और प्राइवेट दोनों ही स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। आपको बता दें कि बारी बारिश के चलते बनी हुई मौजूदा स्थिति को देखते हुए प्रशासन की ओर से एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

इस नोटिफिकेशन में कहा गया है कि भारी बारिश के चलते सामने आई बाढ़ की स्थिति के चलते सभी शैक्षणिक संस्थान भले ही वो प्राइवेट हों या फिर सरकारी सभी को आज यानी 20 अप्रैल 2026 को बंद घोषित किया जाता है। जानकारी के मुताबिक इस नोटिफिकेशन में आगे विस्तृत रूप से ये भी लिखा है कि प्रशासन की ओर से दिए गए यह निर्देश पब्लिक इंटरेस्ट और डिजास्टर मैनेजमेंट एक् 2005 के सेक्शन 30.2 में दिए गए संबंधित प्रोविजन के तहत जारी किया गया है।

Latest and Breaking News on NDTV

भारी बारिश बनी मुसीबत

इस समय उत्तर भारत में जहां गर्मी का पारा धीरे-धीरे चढ़ता दिखाई दे रहा है वहीं दूसरी ओर इधर असम के गुवाहाटी में तो बारिश यहां के नागरिकों के लिए भारी मुसीबत बन गई है। कल यानी रविवार की रात से यहां लगातार तेज बारिश जारी है, जिसके चलते वहां पर बाढ़ कि स्थिति उत्पन्न हो गई है और लोगों को इसके चलते कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने भी स्कूल और कॉलेजों को बंद करने के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें : पंजाब किंग्स का जलवा बरकरार, लखनऊ को 54 रनों से दी भारी शिरकत…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments