Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsट्रंप ने खत्म कराई एक और जंग! अजरबैजान-आर्मेनिया के बीच शांति समझौता

ट्रंप ने खत्म कराई एक और जंग! अजरबैजान-आर्मेनिया के बीच शांति समझौता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच एक ऐतिहासिक शांति समझौते की घोषणा की। दोनों देशों के नेताओं ने दशकों से चले आ रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए वॉइट हाउस में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान दोनों देशों ने वॉशिंगटन के साथ भी समझौता किया, जिसके बाद दक्षिण काकेशस क्षेत्र के प्रमुख परिवहन मार्गों को खोलने पर सहमति बनी। वॉइट हाउस ने घोषणा की कि इस समझौते में एक महत्वपूर्ण ट्रांसिट कॉरिडोर बनना शामिल है, जिसका नाम अंतरराष्ट्रीय शांति और समृद्धि के लिए ट्रंप मार्ग (TRIPP) रखा गया है।

ट्रंप के नाम पर गलियारा

ट्रंप ने गलियारे का नाम अपने नाम पर रखे जाने को लेकर अपने पुराने अंदाज में प्रतिक्रिया दी और इसे ‘मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान’ कहा, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि ‘मैंने इसके लिए नहीं कहा था।’ अजरबैजान के राष्ट्रपति इलहाम अलीयेव ने कहा कि यह गलियारा कई देशों के लिए संपर्क के अवसर पैदा करेगा। उन्होंने कहा, हम रणनीतिक साझेदारी की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। आर्मेनियाई प्रधानमंत्री निकोल पाशिनयान ने इस समझौते को एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया और कहा, हम अतीत की तुलना में एक बेहतर कहानी लिखने की नींव रख रहे हैं।

अलीयेव ने समझौते को बताया चमत्कार

दोनों नेताओं ने इस सफलता का क्रेडिट अमेरिकी राष्ट्रपति को दिया। अलीयेव ने कहा, ‘राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने छह महीनों में चमत्कार कर दिखाया।’ ट्रंप ने शांति समझौते के बाद कहा, 35 साल तक तक वे लड़ते रहे और अब वे दोस्त हैं और लंबे समय तक दोस्त बने रहेंगे। यह ट्रांसिट मार्ग अजरबैजान को उसके नखचिवन क्षेत्र से जोड़ेगा, जो आर्मेनियाई क्षेत्र की एक संकरी पट्टी से अलग है।

वॉइट हाउस की प्रवक्ता अन्ना केली ने कहा कि यह समझौता एक सहयोगात्मक भविष्य का निर्माण करेगा, जिससे दोनों देशों, उनके काकेशस क्षेत्र और उससे आगे के क्षेत्रों को लाभ होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह गलियारा आर्मेनिया की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और उसके लोगों का सम्मान करते हुए दोनों देशों के बीच निर्बाध संपर्क की अनुमति देगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments