दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में गिरी इमारत, एक बच्चे की मौत, 3 अन्य घायल

Delhi Building Collapse

दिल्ली के पहाड़गंज में गुरुवार शाम एक घर ढहने से साढ़े तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। यह जानकारी दमकल विभाग के एक अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने बताया कि उन्हें पहाड़गंज इलाके में खन्ना मार्केट और विवेक होटल के पास हादसा होने की सूचना रात करीब 8.40 बजे मिली। इसके बाद सात बचाव इकाइयों को तुरंत सेवा में लगाया गया।

वहीं, दिल्ली दमकल सेवा के प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया, एक बच्चे की पहचान अमजद के रूप में हुई। उसे दमकलकर्मियों ने मलबे से निकाला, मगर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तीन को भी मलबे से निकाला गया। ये तीनों अस्पताल में भर्ती हैं।