Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsउत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में यात्रियों से भरी बस अलकनंदा नदी में गिरी,...

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में यात्रियों से भरी बस अलकनंदा नदी में गिरी, रेस्क्य ऑपरेशन जारी

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा हुआ, जहां घोलथिर इलाके में यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गई। हादसे के दौरान करीब चार-पांच लोग बस से बाहर फेंके गए। इसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस बस में करीब 18-20 यात्री सवार थे, जिनमें से आठ लोगों को बचा लिया गया है, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई है। बचाव दल मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा बद्रीनाथ हाईवे पर हुआ, जहां घोलथिर के पास बस अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गई। हादसे के वक्त बस में यात्री भी सवार थे। बस पहाड़ी से लुढ़ककर सीधे अलकनंदा नदी में जा गिरी। खराब मौसम और पहाड़ों में बारिश के कारण नदी का बहाव काफी तेज था। हादसे के दौरान करीब चार-पांच लोग बस से बाहर फेंके गए और पहाड़ियों पर फंस गए। इन लोगों को खोजने का प्रयास भी किया जा रहा है।

SDRF ने शुरू किया बचाव अभियान जारी

घटना की सूचना मिलते ही SDRF की टीम बचाव अभियान के लिए पहुंच गई है। मौके पर सुरक्षा एजेंसियां ​​भी मौजूद हैं। राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है। अब तक आठ लोगों को निकाला जा चुका है, जबकि एक की मौत की सूचना है। नदी का बहाव तेज होने के कारण बचाव अभियान में काफी दिक्कतें आ रही हैं। मौके पर बड़ी संख्या में लोग भी जमा हो गए हैं।

बारिश के कारण अलकनंदा नदी में तेज बहाव था, ऐसे में यात्रियों के नदी में बह जाने की आशंका है। इस बस हादसे की जानकारी देते हुए उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता आईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया, “रुद्रप्रयाग जिले के घोलतीर क्षेत्र में एक बस अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गई। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बस में 18 लोग सवार थे। बचाव अभियान जारी है।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments