दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो की फ्लाइट बुधवार शाम खराब मौसम की वजह से टर्बुलेंस में फंस गई. फ्लाइट में तेज झटके लगने शुरू हुए, जिससे यात्रियों में डर पैदा हो गया.
पायलट ने श्रीनगर के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में जानकारी देकर इमरजेंसी लैंडिंग कराई. लैंडिंग के बाद फ्लाइट के आगे का हिस्सा टूट गया. फ्लाइट में 227 यात्री और क्रू मेंबर्स थे, जो पूरी तरह सुरक्षित हैं. सोशल मीडिया पर टर्बुलेंस के दौरान फ्लाइट के अंदर के कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें लोग अपनी जान के लिए प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं.
