Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsसेना का 'Operation Sindoor' : पंजाब के कई जिलों में स्कूल बंद,...

सेना का ‘Operation Sindoor’ : पंजाब के कई जिलों में स्कूल बंद, रद्द हुए CM मान के कार्यक्रम

भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों पर 6 मई देर रात को मिसाइलें दाग कर उन्हें नष्ट कर दिया है। भारत की ओर से यह कार्रवाई जम्मू कश्मीर के पहलगाम में बीते 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई है। बता दें कि पहलगाम में हुए इस आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की मौत हुई थी।

भारत की ओर से की गई इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान से सटे राज्य भी हाई अलर्ट पर हैं इसी कड़ी में पंजाब जो कि सीमा वर्ती राज्य है वहां भी नागरिक सुरक्षा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

पंजाब के सीमावर्ती जिलों-फिरोजपुर, पठानकोट, अमृतसर, फाजिल्का और गुरदासपुर-में सभी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद रखने का आदेश दिया गया है वहीं मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments