Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent NewsPM मोदी ने किया WAVES 2025 का उद्घाटन

PM मोदी ने किया WAVES 2025 का उद्घाटन

बुलेटिन दोपहर 3बजे 01-05-2025

1.मुंबई में PM मोदी ने WAVES 2025 का किया उद्घाटन.. फिल्म जगत की बड़ी हस्तियों ने लिया हिस्सा… PM बोले- बीती एक सदी में भारतीय सिनेमा ने दुनिया में सफलता पाई…

मुंबईः PM मोदी ने किया WAVES 2025 का उद्घाटन

2 पहलगाम पहुंचे NIA के डीजी सदानंद दाते… जांच अधिकारियों सेकी मुलाकात… आतंकी घटना का 3डी मैप तैयार करेगी NIA

पहलगामआतंकी हमले की जांच कर रही NIA

3पहलगाम हमले के बाद LoCपर तनाव जारी… पाकिस्तान ने लगातार सातवें दिन किया सीजफायर का उल्लंघन… भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब…

LoC पर पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन

4 भारत के कड़े रुख से घबराया पाकिस्तान… ISI चीफ असीम मलिक को बनाया नया राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार… भारत पर दबाव बनाने के लिए US से मांगी मदद…

भारत से घबराया पाकिस्तान, US से मांगी मदद

5.लखनऊ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की पुस्तक का विमोचन.उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया विमोचन… सीएम योगी आदित्यनाथ भी कार्यक्रम में हुए शामिल

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की पुस्तक का विमोचन

6..यूपी में बड़े स्तर पर जजों का तबादला… इलाहबाद हाईकोर्ट ने 42 जजों का किया ट्रांसफर… जिला जज प्रदीप कुमार सिंह को लखनऊ हाईकोर्ट भेजा…

इलाहाबाद HC ने 42 जजों का किया ट्रांसफर

7.BBMB का पानी हरियाणा को देने पर पंजाब AAP नेताओं ने जताया विरोध. सीएम मान बोले पंजाब का हक छीन रही केंद्र सरकार. किसी भी कीमत पर नहीं होगा बर्दाश्त.

BBMB के पानी पर पंजाब में सियासत हाई

और……………………………………………..

8… लुधियाना में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़…जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल…दूसरा आरोपी हथियार समेत गिरफ्तार…

लुधियानाः पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़

——————————————————————————

सेग्मेंट पानी विवाद……

CROMA- पानी पर रार, वार-पलटवार

STING- पानी पर रार, वार-पलटवार

WIPE- पानी पर रार, वार-पलटवार

—————————————————————————–

बिग ब्रेकिंग- 57 (REPORTER PHONO)

डैम शॉटस- लूपनंगल

थोड़ी देर में नंगल डैम पहुंचेंगे CM भगवंत सिंह मान

——————————————————————————–

3 विन पानी विवाद-लूपB2Bसीएम सैनी ऑन वाटर-बाइट 2 PM

हेडर-पंजाब-हरियाणा के बीच जल विवाद/ हरियाणा CM नायब सिंह सैनी का बयान/ पंजाब हमारा भाई है, पंजाब हमारा घर है’ / ‘पानी पिलाकर उसका स्वागत करना हमारी संस्कृति’/ ‘पानी के नाम पर राजनीति ठीक नहीं

एंकर- पंजाब-हरियाणा के बीच चल रहे BBMB पर हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी अपनी प्रतिक्रिया दी है… उन्होने कहा कि पंजाब हमारा भाई है, पंजाब हमारा घर है… हमारी संस्कृति है कि हम अजनबी को भी पानी पिलाकर उसका स्वागत करते हैं.. सीएम सैनी ने कहा कि पानी को लेकर राजनीति करना ठीक नहीं हैं…

——————————————————————————

चंडीगढ़ बीबीएम मान ट्वीट-लूप 11 AM

हेडर-BBMB के जरिए हरियाणा को पानी देने का मामला/ पंजाब CM भगवंत सिंह मान ने किया विरोध/ पंजाब का हक किसी को नहीं देंगे- CM मान

एंकर- पंजाब सीएम भगवंत सिंह मान ने BBMB के जरिए हरियाणा को पानी दिए जाने के फैसले का विरोध किया है… उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट करते हुए कहा कि पंजाब और पंजाबियों के हक का पानी हरियाणा को देने के फैसले का पूरा पंजाब विरोध करता है… इसके अलावा सीएम मान ने केंद्र और हरियाणा सरकार पर पंजाब के खिलाफ एकजुट होने का भी आरोप लगाया…सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब के हित और हक के लिए हम हमेशा तत्पर हैं…

——————————————————————————

चंडीगड़ अमन अरोड़ा लेटर-लूप 1 PM

हेडर- हरियाणा को अतिरिक्त पानी देने का मामला/ कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने लिखी चिट्ठी / पंजाब BJP प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ को लिखी चिट्ठी

एंकर- पंजाब कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने पंजाब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ को चिट्ठी लिखी है… उन्होंने चिट्ठी के जरिए पूछा कि पंजाब के हक का पानी हरियाणा को दिए जाने के बावजूद भी पंजाब बीजेपी चुप क्यों है… इसके साथ ही उन्होने ये भी लिखा कि इस वक्त राजनीतिक से उपर उठकर राज्य के हित के लिए एक साथ काम करने की जरूरत है…

——————————————————————————

मोहाली आप प्रोटेस्ट-लूपबाइट-लो-मोहाली 3 PM

हेडर- हरियाणा को अतिरिक्त पानी का मुद्दा/ फैसले के खिलाफ AAP का विरोध प्रदर्शन/ AAP कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

पंजाब-हरियाणा के बीच जल विवाद का मामला गहराता जा रहा है.. मामले को लेकर आरोप प्रत्यारोप का दौरा जारी है… इस बीच मोहाली में पंजाब AAP के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया.. इस दौरान आम आदमी पार्टी नेता डॉक्टर सन्नी अलहूवालियां के अलावा अन्य कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.. AAP कार्यकर्ताओं ने हरियाणा को अतिरिक्त पानी दिए जाने के मुद्दे को एक तरफा और पंजाब के खिलाफ बताया…

——————————————————————————

अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ऑन वाटर-बाइट 3 PM

हेडर-पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बयान/ पंजाब-हरियाणा जल विवाद पर दी प्रतिक्रिया

एंकर- पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भी BBMB विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है… उन्होने कहा कि राज्य से जुड़े मुद्दे से बड़ा दूसरा कोई मुद्दा नहीं हो सकता… इसके लिए सभी राजनीतिक दलों को एकजूट होने की जरूरत है…

—————————————————————–

सीएचडी अमन बीबीएमबी- लूपबाइट- लो- दिल्ली 11 AM

हेडर- BBMB के पानी पर सिसायत में उबाल/कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा की प्रतिक्रिया/ केंद्र सरकार पंजाब के साथ कर रही धोखा- अरोड़ा/

एंकर- BBMB का पानी पंजाब को ना देकर हरियाणा को देने पर कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है… उन्होने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब और पंजाबियों के साथ धोखा कर रही है… जिसे पंजाब सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी

——————————————————————————

चंडीगढ़ मिनिस्टर हरपाल चीमा-बाइट-लो-चंडीगढ़11 AM

हेडर- हरियाणा को BBMB के जरिए पानी देने का मामला/ पंजाब कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा का बयान

एंकर- हरियाणा को BBMB के जरिए अतिरिक्त पानी दिए जाने के फैसले का पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा ने भी विरोध किया है… उन्होने कहा कि ये पंजाब के खिलाफ लिया गया फैसला है, लेकिन हम पंजाब के हित के लिए आवाज उठाते रहेंगे…

——————————————————————————

पठानकोट लालचंद-बाइट-लो-पठानकोट 11 AM

हेडर- हरियाणा को BBMB के जरिए पानी देने का मामला/ पंजाब कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक का बयान

एंकर- पंजाब कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक ने भी बीबीएमबी के जरिए हरियाणा को पानी दिए जाने का कड़ा विरोध किया है… उन्होने कहा कि पंजाब के हिस्से का पानी पंजाब को ही मिलना चाहिए…

——————————————————————————

चंडीगढ़ बलबीर ऑन बीबीएमबी-बाइट-लो-चंडीगढ़ 12 PM

हेडर-BBMB के जरिए हरियाणा को पानी देने का मामला/ पंजाब कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह की प्रतिक्रिया/

एंकर- उधर पंजाब कैबिनेट मंत्री डॉक्टर बलबीर सिंह ने भी हरियाणा को अतिरिक्त पानी दिए जाने के फैसले का विरोध किया…उन्होने आरोप लगाया कि एक राज्य को फायदा पहुंचाने के लिए पंजाब का हक छीना जा रहा है…

——————————————————————————

चंडीगढ़ हरदीप ऑन बीबीएम-बाइट-लो-चंडीगढ़ 12 PM

हेडर-हरियाणा को अतिरिक्त पानी दिए जाने का मामला/ कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया की प्रतिक्रिया

एंकर- हरियाणा के बीबीएमबी के जरिए पानी दिए जाने का पंजाब कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ने भी विरोध किया है… उन्होने कहा कि इस फैसले के जरिए पंजाब के अधिकारों को छीनने की कोशिश की जा रही है..

——————————————————————————

मलविंदर कंग लेटर-लूप 3 PM

हेडर- AAP सांसद मलविंदर कंग ने लिखी चिट्ठी/ केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत बिट्टू को लिखी चिट्ठी/ पंजाब-हरियाणा जल विवाद पर लिखी चिट्ठी

एंकर- वहीं आम आदमी पार्टी सांसद मलविंदर सिंह कंग ने BBMB विवाद को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू चिट्ठी लिखी है… उन्होने रवनीत बिट्टू से इस मामले पर अपना रूख साफ करने को कहा है.. उन्होने कहा कि ये वो वक्त है जब दलगत राजनीति से उपर उठकर राज्य के हित में सोचने का वक्त हैं…

——————————————————————-

बडोली ऑन वाटर-बाइट-लो2 PM

हेडर- पानी को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी/ हरियाणा BJP प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली का बयान

एंकर- हरियाणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने भी पानी के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है…उन्होने कहा कि ये फैसला मौजूदा हलात को देखते हुए लिया गया है.., जिस पर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए...

——————————————————————————

रामचंद्र जांगड़ा ऑन वाटर- 121 लो- दिल्ली 2 PM

हेडर- BJP सांसद रामचंद्र जांगड़ा EXCLUSIVE/ पंजाब-हरियाणा के बीच जल विवाद पर बोले जांगड़ा/ BBMB अपने हिसार से जल बंटवारा करता है- जांगड़ा/ मामले में विवाद की कोई बात नहीं- जांगड़ा/ संवाददाता नितिन धीमान की रिपोर्ट

एंकर- पंजाब हरियाणा के बीच लगातार भांखड़ा डेम के पानी को लेकर विवाद बढ़ता है जिसको लेकर हमारे संवाददाता नितिन धीमान ने बीजेपी सांसद रामचंद्र जांगड़ा से खास बातचीत की है…

——————————————————————————

आनंदपुर साहिब नंगल डैम-लूप-लो-श्री आनंदपुर साहिब 1 PM

हेडर-नंगल डैम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था/ अधिकारियों ने सुरक्षा का जायजा लिया/ पंजाब-हरियाणा के बीच विवाद को देखते हुए उठाए कदम

एंकर- श्री आनंदपुर साहिब में नंगल डैम की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है… दरअसल पंजाब हरियाणा के बीच पानी को लेकर चल रहे कलह को देखते हुए नंगल डैम की सुरक्षा बढ़ाई गई है… इससे पहले एसएसपी रूपनगर ने भी नगल डैम का दौरा किया था…

——————————-BREAK———————————————–

CROMA- पाकिस्तान की खैर नहीं…

WIPE- पाकिस्तान की खैर नहीं…

STING- पाकिस्तान की खैर नहीं…

NIA डीजी- लूप- लो- पहलगाम 1 PM

हेडर- पहलगाम पहुंचे NIA के डीजी सदानंद दाते/ DG सदानंद दाते ने घटनास्थल का लिया जायजा / NIA की टीम इलाके की 3D मैपिंग करेगी/आतंकियों ने हमला करने से पहले चार स्थानों पर की थीरेकी

एंकर- पहलगाम आतंकी हमले को 8 दिन बीत चुके हैंनेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी मामले की जांच कर रही है… NIA चीफ सदानंद दाते आज पहलगाम पहुंचे है… जहां उन्होने घटनास्थल का जाजया लिया… जहां आतंकियों ने 26 पर्यटकों की हत्या कर दी थी… NIA की टीम इलाके की 3D मैपिंग करेगी ताकि क्राइम स्पॉट को बेहतर ढंग से समझा जा सके। आतंकी कहां से आए थे और किस रास्ते से गए। इसकी जानकारी मिल सकेगी…. आतंकियों ने हमला करने से पहले चार स्थानों पर रेकी की थी। इसमें बायसरन के अलावा अरु वैली, बेताब वैली और एम्यूजमेंट पार्क शामिल है…

——————————————————————————

क्रोमा सीजफायर

कठुआ एनकाउंटर- लूप 8 AM

हेडर- पहलगाम हमले के बाद LoCपर तनाव जारी/ पाकिस्तान लगातार कर रहा सीजफायर का उल्लंघन/ पाकिस्तान ने सातवें दिन किया सीजफायर का उल्लंघन/ भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

एंकर- पहलगाम में आतंकी हमले के बाद से नियंत्रण रेखा (LoC) पर तनाव बढ़ गया है. पाकिस्तान बार-बार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है. पाकिस्तान ने लाइन ऑफ कंट्रोल LoCपर लगातार सातवें दिन सीजफायर का उल्लंघन किया है. 30 और 01 मई की दरमियानी रात को पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, उरी और अखनूर के सामने नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की. पाकिस्तान की हरकत के बाद इंडियन आर्मी ने ताबड़तोड़ जवाब दिया है…

——————————————————————————

क्रोमा पाकिस्तान की खैर नहीं

जयशंकर टाल्क यूएस- लूप- फाइल 9 AM

हेडर- विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने की बात / अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से फोन पर की बात / पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर की चर्चा / विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ‘X’ पर पोस्ट कर दी जानकारी

एंकर- विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से फोन पर बात की…इस दौरान जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव पर चर्चा की गई…विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि कल यानि बुधवार को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ पहलगाम आतंकवादी हमले पर चर्चा की….आगे उन्होंने लिखा कि पहलगाम हमले में शामिल अपराधियों, समर्थकों और योजनाकारों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए….

——————————————————————————

हाफ-95अरब सागर मिसाइल- लूप- लो- 10 AM

हेडर- पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय नौसेना का युद्धाभ्यास/ 3 मई तक युद्धाभ्यास करेगी भारतीय नौसेना/ गुजरात के पास समुद्र में नौसेना का युद्धाभ्यास/ 3 मई तक चलेगी भारतीय नौसेना की ड्रिल

एंकर- भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति लगातार बढ़ती चली जा रही है.. दोनों देशों की सेनाएं बोर्डर पर लामबंद हो रही हैं और हाई अलर्ट पर हैं। भारतीय नौसेना पाकिस्तान के ठीक सामने बड़ा युद्धाभ्यास कर रही है। नौसेना के इस कदम ने पाकिस्तान को और ज्यादा टेंशन में ला दिया है… भारतीय नौसेना गुजरात के पास समुद्र में अभ्यास कर रही है जो 3 मई तक चलेगा.. इस अभ्यास के दौरान भारतीय नौसेना समुद्री सीमा से 85 नॉटिकल माइल्स पीछे होगी। बता दें कि इसके ठीक सामने पाकिस्तान भी अभ्यास कर रहा है। दोनों देशों की नौसेनाओं के आमने-सामने आने से जंग के आसार और बढ़ गए हैं….

——————————————————————————

पाकिस्तान ISI न्यू- लूप 9 AM

हेडर- ISI चीफ असीम मलिक को पाकिस्तान ने बनाया नया NSA/ पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान का बड़ा फैसला/ पाकिस्तान में 2022 से खाली था NSA का पद

एंकर-पहलगाम हमले के बाद बढ़ते तनाव के बीच अब पाकिस्तान ने अपनी खुफिया एजेंसी ISI के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल असीम मलिक को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार NSA बनाया है… 2022 में मुईद यूसुफ के इस्तीफे के बाद से यह पद खाली था…. यह खबर आने से एक दिन पहले ही 30 अप्रैल को भारत सरकार ने NSA बोर्ड का नए सिरे से गठन किया है… रॉ के पूर्व प्रमुख रहे आलोक जोशी को इसका नया चेयरमैन बनाया है…

——————————————————————————

नोएडा संजीव कपूर- बाइट- लो- नोएडा 8AM

हेडर- भारत ने पाक के लिए जारी किया NOTAM/ भारत ने पाकिस्तान के लिए एयरस्पेस किया बंद / पाकिस्तान की सभी तरह की उड़ानों पर लगाई पाबंदी / 23 मई तक भारत का एयरस्पेस पाकिस्तान के लिए बंद

एंकर- भारत की ओर से पाकिस्तान के लिए एयरस्पेस बंद करने पर पूर्व एयर मार्शल संजीव कपूर ने बयान दिया…. उन्होने कहा कि इस फैसले के बाद इस्लामाबाद से कुआलालंपुर जाने वाली उड़ानें, जो मलेशिया पहुंचने में 5 घंटे और 30 मिनट का समय लेती हैं, अब 8 घंटे और 30 मिनट का समय लेंगी… ढाका, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया जाने वाली सभी उड़ानें प्रभावित होंगी, जो भारतीय हवाई क्षेत्र से होकर गुजरती हैं…

——————————————————————————

———————————BREAK————————————

——————————————————————————

सेग्मेंट…………………..

मुंबई पीएम मोदी- लूपबाइट- लो- मुंबई 1 PM

हेडर- मुंबई में WAVES 2025 समिट का उद्घाटन/ PM मोदी ने किया WAVES 2025 का उद्घाटन/ फिल्म की जगत की नामी हस्तिया समिट में हुईं शामिल

एंकर- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में WAVES 2025 विश्व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया… इस मौके पर फिल्म जगत की बड़ी नामिया हस्तियां इस कार्यक्रम में शामिल हुईं.. समित को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मुंबई में 100 से ज्यादा देशों से आर्टिस्ट, इनोवेटर्स, निवेशक और नीति निर्माता एक साथ, एक ही छत के नीचे इतट्ठा हुए हैं… एक तरह से आज यहां ग्लोबल टैलेंट और ग्लोबल क्रिएटिविटी के एक ग्लोबल इको-सिस्टम की नींव रखी जा रही है… ये वाकई एक वेवहै…।

——————————————————————————

121 दिल्ली हीट स्ट्रॉक- लो- दिल्ली 2 PM (बिना पूछे ना चलाए)

हेडर- दिल्ली में लू से निपटने की तैयारी/ हीट स्ट्रॉक के लिए डॉक्टर्स को अलर्ट मोड पर रखा गया/ RML अस्पताल में बनाया गया स्पेशल वार्ड/ लू की चपेट में आने वाले मरीजों का होगा इलाज/ संवाददाता नितिन धीमान की रिपोर्ट

एंकर- दिल्ली में पहली बार लू के मद्देनजर RML अस्पताल में स्पेशल वार्ड बनाया गया है… हीट स्ट्रॉक के लिए डॉक्टर्स की टीम को अलर्ट पर रखा गया है… जो भी मरीज लू से की चपेट में आएगा उसका तुरंत यहां इलाज किया जाएगा… हमारे संवाददाता नितिन धीमान ने स्पेशल वार्ड को लेकर डॉक्टर से खास बातचीत की है

——————————BREAK————————————————

राणा पेशी-लूप-लो-फाइल 3 PM

हेडर- 26/11 मुंबई हमले के खुलेंगे राज/ कोर्ट ने NIA को दी छूट/ राणा की आवाज और राइटिंग के सैंपल लेने की छूट

एंकर- दिल्ली की एक अदालत ने एनआईए को 26/11 मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा की आवाज और राइटिंग के सैंपल लेने की अनुमति दे दी है… एनआईए की टीम इन सैंपल के जरिए आतंकी हमले से जुड़ी कई अन्य जानकारियां हासिल कर सकती है.. बता दें कि अमेरिका से प्रत्यर्पण के बादमुंबई पुलिस की टीम ने भी मुंबई हमलों के मुख्य आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा से दिल्ली में आठ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी..

——————————————————————

जालंधर एनकाउंटर लूपबाइट- लो- जालंधर 10 AM

हेडर- पुलिस और हथियार तस्कर के बीच हुई मुठभेड़ / पुलिस ने एक हथियार तस्कर को किया गिरफ्तार / आरोपी के पास से 3 पिस्तौल बरामद

एंकर- जालंधर ग्रामीण पुलिस और एक हथियार तस्कर के बीच मुठभेड़ हुई है…इस दौरान पुलिस ने हथियार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया…पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से तीन पिस्तौल बरामद की गई है…उन्होंने आगे बताया कि पुलिस ने हथियार सप्लाई करने बाइक पर जा रहे एक युवक को रोकने की कोशिश की…इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी…पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी घायल हो गया…जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है…पुलिस के मुताबिक आरोपी पर पहले से 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं…

——————————————————————————

लुधियाना एनकाउंटर लूप- B2B 121 लुधियाना एनकाउंटर 10 AM

हेडर- पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ / पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार / आरोपी से अवैध हथियार और कई कारतूस बरामद / संवाददाता रणदीप सिंह की रिपोर्ट

एंकर- लुधियाना में चंडीगढ़ रोड के पास स्थित साहेबाना गांव के पास पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई….इस दौरान पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर लिया…आरोपी के पास से पुलिस ने एक अवैध पिस्तौल और कई कारतूस बरामद किया है…पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले गैंगस्टर पुनीत बैंस के घर पर कुछ लोगों ने फायरिंग की थी…उसी मामले में पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही थी….पुलिस ने कहा कि अपराधी ने पुलिस टीम फायरिंग कर दी…पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया…जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है…

——————————————————————————

फिरोजपुर एनआईए रेड-लूप-लो-फिरोजपुर 12 PM

हेडर-फिरोजपुर में NIA की बड़ी कार्रवाई/ कारोबारी के घर पर की NIA की छापेमारी/ NIA ने घर के सदस्यों से पूछताछ की

एंकर- फिरोजपुर में एनआईए ने छापेमारी की…यहां गांव पटेल नगर में एनआईए की टीम ने एक कारोबारी के घर पर दबिश दी है… सूत्रों के मुताबिक एनआईए की टीम ने घर में तलाशी के साथ-साथ घर में मौजूद सदस्यों से पूछताछ भी की..बताया जा रहा है कि जिस घर पर एनआईए की छापेमारी हुई है, परिवार का एक युवक विदेश में रहता है…छापेमारी के दौरान क्या-क्या बरामद हुआ, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है…

——————————————————————————

केदारनाथ मोदी- WKT- लो- केदारनाथ 2 PM

उत्तराखंड में कल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा / श्रद्धालुओं के केदारनाथ धाम पहुंचने का सिलसिला जारी/ फूलों से सजाया गया केदारनाथ धाम/ संवाददाता मनीष डंगवाल की रिपोर्ट

एंकर- कल से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है…श्रद्धालुओं के केदारनाथ धाम पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है…प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कई बार बाबा के दर्शन करने केदारनाथ पहुंचे है… वही हमारे संवाददाता मनीष डंगवाल उस गुफा में पहुंचे है जहां पीएम मोदी ने 2019 में तपस्या की थी…

——————————————————————————

केदारनाथ हर्षा- 121 – लो केदारनाथ 12 PM

हेडर- महाकुंभ से चर्चा में आई हर्षा रिछारिया EXCLUSIVE / केदारनाथ धाम पहुंची हर्षा रिछारिया/ 2 मई को बाबा केदारनाथ धाम के खुलेंगे कपाट / संवाददाता मनीष डंगवाल की रिपोर्ट/

एंकर- महाकुंभ के दौरान सुर्खियों में आई हर्षा रिछारिया अब बाबा श्री केदारनाथ धाम पहुंच गई है… जिनसे हमारे संवाददाता मनीष डंगवाल ने खास बातचीत की…

————————————क्लोजिंग————————————-

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments