Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsपहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार का एक्शन, 16 पाकिस्तानी यू ट्यूब...

पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार का एक्शन, 16 पाकिस्तानी यू ट्यूब चैनल किए बैन

पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार लगातार पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। अब मोदी सरकार ने एक और कड़ा फैसला लिया है। अब केंद्र ने कई बड़े पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया है।
गृह मंत्रालय की सिफारिशों पर सरकार ने भारत, उसकी सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ झूठे, भ्रामक बयान और गलत सूचना फैलाने के लिए यह फैसला लिया है। डॉन न्यूज, समा टीवी, जियो न्यूज समेत 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी है।

सरकार ने क्यों उठाया ये कदम?

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि भारत, उसकी सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ कथित तौर पर भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील सामग्री के साथ-साथ झूठे और भ्रामक बयान प्रसारित करने के लिए सोलह पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों को ब्लॉक कर दिया गया है। सरकार ने पहलगाम त्रासदी पर अपनी रिपोर्टिंग में आतंकवादियों को “उग्रवादी” कहने के लिए बीबीसी को भी चेतावनी जारी की है।

पाकिस्तान के इन यूट्यूब चैनलों पर लगा बैन

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ लिए कई फैसले

पहलगाम हमले के बाद भारत पाकिस्तान के खिलाफ तेजी से फैसले ले रहा है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक में भारत ने सिंधु जल संधि को रोकने का फैसला किया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments