Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsवक्फ प्रॉपर्टी में कोई हस्तक्षेप नहीं किया जा रहा है: किरेन रिजिजू

वक्फ प्रॉपर्टी में कोई हस्तक्षेप नहीं किया जा रहा है: किरेन रिजिजू

राज्यसभा में वक्फ बिल पर चर्चा पूरी हो चुकी है और अब वोटिंग चल रही है। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि, ‘लोकतंत्र बहुमत से चलता है। जिसके पास बहुमत होता है, वही सरकार बनाता है। आपने कहा कि ट्रिब्यूनल में तीन सदस्य होने चाहिए, हमने उसे भी स्वीकार किया है। उन्होंने आगे कहा कि एक सवाल बार-बार दोहराया जाता था कि एक प्रैक्टिसिंग मुस्लिम का फैसला कैसे होगा।

हम सभी कोई न कोई धर्म लिखते हैं, इसलिए हम चुनकर आए हैं। अब इसका फैसला कैसे होता है? इसका फैसला उसी तरह होगा। किरेन रिजिजू ने कहा कि आप 70 साल तक सत्ता में रहे। जो काम आप नहीं कर पाए, वो मोदी जी को करना पड़ रहा है। वक्फ संपत्ति में कोई दखल नहीं है। कोई भी ऐसा नहीं कर सकता है। गैर-मुस्लिम किसी भी धार्मिक निकाय के सदस्य नहीं बनेंगे। वक्फ बोर्ड एक वैधानिक निकाय है। भविष्य में इस बिल से किसी को नुकसान नहीं होगा, बल्कि इससे करोड़ों लोगों को फायदा होगा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments