Friday, February 13, 2026
HomeCurrent NewsCM रेखा गुप्ता मंत्री समेत पहुंची सचिवालय, क्यों नहीं संभाला कार्यभार?

CM रेखा गुप्ता मंत्री समेत पहुंची सचिवालय, क्यों नहीं संभाला कार्यभार?

दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके मंत्री आज शुक्रवार को सचिवालय पहुंचे, लेकिन उन्होंने अभी तक कार्यभार नहीं संभाला है। कार्यभार संभालने में देरी क्यों हो रही है, इस मुद्दे पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। सीएम रेखा के साथ प्रवेश वर्मा, मनजिंदर सिंह सिरसा, पंकज सिंह, रविंदर इंद्रजीत सिंह, कपिल मिश्रा और आशीष सूद ने गुरुवार को शपथ ली।

भाजपा ने दिल्ली में सत्ता संभालने के बाद 100 दिन की कार्ययोजना तैयार की है, जिसमें यमुना की सफाई, जल समस्या का समाधान, परिवहन सुधार और महिला सुरक्षा जैसे प्रमुख मुद्दों को प्राथमिकता दी गई है। आज जल बोर्ड और PWD के अधिकारियों के साथ बैठक भी है।

मंत्रियों के कमरे में लगी तस्वीरों पर उठ रहे सवाल

दरअसल, मंत्रियों के कमरों में लगी तस्वीरों पर सवाल उठ रहे हैं, सामान्य प्रशासन विभाग को तस्वीरें हटाने के निर्देश दिए गए हैं, मंत्रियों के कमरों में अंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरें लगी हैं। दिल्ली सरकार के किसी भी मंत्री ने आज कार्यभार नहीं संभाला, कल यानी गुरुवार शाम को दिल्ली कैबिनेट की पहली बैठक हुई।

इस बैठक में दो बड़े फैसले लिए गए, रेखा सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को लागू करने का फैसला लिया, इसके साथ ही दिल्ली विधानसभा के पहले सत्र में CAG की 14 रिपोर्ट सदन में रखी जाएंगी।

एक्शन में दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता

दिल्ली की कमान संभालने के बाद CM रेखा गुप्ता ने आतिशी सरकार के सभी निजी स्टाफ की छुट्टी कर दी हैै, उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और मंत्रियों के सभी व्यक्तिगत स्टाफ को नौकरी से हटा दिया, साथ ही “आप” सरकार ने जिन अधिकारियों और कर्मचारियों को दूसरे विभागों में नियुक्त किया था, उनको तुरंत अपने मूल विभागों में रिपोर्ट करने को कहा गया है।

दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र 24 फरवरी से

दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र 24 फरवरी से शुरू होगा, साथ ही इस विधानसभा सत्र में नए विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह होगा, 27 फरवरी को CAG रिपोर्ट सदन में पेश किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments