हिमाचल में सरकार अस्थिर नहीं होने देंगे, कठोर निर्णय से पीछे नहीं हटेंगे : कांग्रेस

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर बुधवार को कहा कि पार्टी सर्वोपरि है और वह जनादेश बरकरार रखने के लिए कठोर निर्णय लेने से पीछे नहीं हटेगी।

हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट पर हुए मतदान में कांग्रेस के छह विधायकों द्वारा ‘क्रॉस वोटिंग’ किये जाने के बाद भाजपा ने सीट पर जीत हासिल की थी और उसके बाद से राज्य में राजनीतिक संकट पैदा हो गया है।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पर्यवेक्षकों से बात की है और उनसे कहा है कि वे विधायकों से बात करके जल्द रिपोर्ट सौंपें।

उनका कहना है कि पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के बाद ही कोई कदम उठाया जाएगा ।

रमेश के अनुसार,‘‘छतीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा और कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार बतौर पर्यवेक्षक शिमला में में मौजूद हैं। कांग्रेस के हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला भी हिमाचल प्रदेश में मौजूद हैं।’’

उन्होंने कहा, “हम सरकार अस्थिर नहीं होने देंगे…. जरूरत पड़ी तो कठोर निर्णय लेने से पीछे नहीं हटेंगे।”

कांग्रेस महासचिव ने कहा, “कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पर्यवेक्षकों से सभी विधायकों से बात कर जल्द रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है।”

उन्होंने कहा, “हमें जनादेश जनता ने दिया है और यह जनादेश जनता ही वापस ले सकती है। ऑपरेशन लोटस से जनादेश वापस नहीं लिया जा सकता।”

रमेश ने कहा कि अफसोस की बात है कि क्रॉस-वोटिंग हुई और राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार अभिषेक सिंघवी हार गए।

राज्य विधानसभा की 68 सीटों में से कांग्रेस के पास 40 और भाजपा के पास 25 सीटें हैं। बाकी तीन सीट पर निर्दलीयों का कब्जा है।

हिमाचल सीएम का इस्तीफे की खबरों से इनकार, बोले – बीजेपी फैला रही अफवाह

राज्यसभा चुनावों में क्रॉस वोटिंग के बाद हिमाचल की राजनीति में काफी हलचल देखने को मिल रही है. वहीं, इसी बीच ऐसी भी खबरें सामने आ रही थी कि हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू इस्तीफा दे सकते हैं. लेकिन सीएम ने इन अफवाहों का खंडन करते हुए कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है.… Continue reading हिमाचल सीएम का इस्तीफे की खबरों से इनकार, बोले – बीजेपी फैला रही अफवाह

Shimla: हिमाचल कैबिनेट की हुई अहम बैठक, आगामी बजट सत्र को लेकर हुई चर्चा

शिमला में आज हिमाचल कैबिनेट की अहम बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की। इस बैठक में कई महत्तवपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

CM सुक्खू ने ‘तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार’ से सम्मानित किए जाने पर प्रवीण सिंह को बधाई दी

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पर्वतारोही प्रवीण सिंह को ‘तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार-2022” से सम्मानित किए जाने पर उन्हें बधाई दी।

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट में हुआ विस्तार, राजेश धर्माणी और यादवेंदर गोमा मंत्री बनाए गए

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाले एक साल पुराने मंत्रिमंडल का मंगलवार को विस्तार हुआ और उसमें राजेश धर्माणी और यादवेंदर गोमा को कैबिनेट मंत्री के तौर पर शामिल किया गया।

‘हमने 10 गारंटी में से 3 को पूरा कर दिया है, केंद्र से भी मिलती है मदद’- CM सुखविंदर सिंह सुक्खू

इसी के साथ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि केंद्र सरकार से हमारा संवाद होता रहता है और हम जब भी कोई बात रखते हैं तो केंद्र सरकार उस पर विचार करती है और हमें उसके लिए धन भी देती है..”

हिमाचल के CM सुक्खू की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में कराया गया भर्ती

चिकित्सकों के अनुसार, उनकी अब तक सभी रिपोर्ट सामान्य हैं और मुख्यमंत्री की स्थिति स्थिर है। चिकित्सकों ने कहा कि उन्हें निगरानी में रखा गया है। उन्होंने बताया कि जांच जारी है और मुख्यमंत्री अभी अस्पताल में ही रहेंगे।

भाजपा ने CM सुक्खू सरकार से अपने कार्यकाल के दौरान किये गए कामकाज पर श्वेत पत्र जारी करने को कहा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हिमाचल प्रदेश इकाई ने राज्य में सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार से अपने 10 महीने के कार्यकाल के दौरान किये गए कामकाज पर श्वेत पत्र जारी करने की मंगलवार को मांग की।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने यहां जारी एक बयान में कहा कि लोग कांग्रेस के चुनाव पूर्व वादों को पूरा किये जाने का अब भी इंतजार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू और उनके मंत्रिमंडल को अपनी नाकामियों के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराने की आदत सी हो गई है। बिंदल ने कहा कि सुक्खू को नहीं भूलना चाहिए कि राज्य में भाजपा नहीं, बल्कि कांग्रेस सत्ता में है।

उन्होंने कहा, ‘‘आप निरंतर भाजपा को जिम्मेदार ठहरा कर और कोस कर बच नहीं सकते।’’

भाजपा नेता ने मांग की कि सुक्खू सरकार अपने 10 महीने के शासनकाल के दौरान किये गये कामकाज पर एक श्वेत पत्र जारी करे।

बिंदल ने कांग्रेस को उसके चुनाव पूर्व वादों की याद दिलाते हुए कहा, ‘‘आपने लोगों से कई सारे वादे किये थे और लोग इन गारंटियों को पूरा किये जाने का इंतजार कर रहे हैं।’’

भाजपा नेता ने कहा कि पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव से पहले, कांग्रेस ने राज्य में 18-60 वर्ष आयु वर्ग की सभी महिलाओं को ‘हर घर लक्ष्मी, नारी सम्मान निधि’ के तहत प्रति माह 1,500 रुपये देने का वादा किया था। उन्होंने कहा कि राज्य में करीब 22 लाख महिलाएं इसे पूरा किये जाने का इंतजार कर रही हैं।

उन्होंने कहा,‘‘आज विजयादशमी के अवसर पर, मुख्यमंत्री सुक्खू को महिलाओं को 1,500 रुपये देने का अपना वादा पूरा करना चाहिए।’’

बिंदल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने राज्य में केवल बेरोजगारी बढ़ाई है और इसने एक लाख लोगों को नौकरी देने के अपने वादे को पूरा करने के बजाय 10,000 लोगों को नौकरी से निकाल दिया।

हिमाचल प्रदेश करेगा दो ग्राम पंचायतों में ‘इको’ पर्यटन क्षेत्र विकसित: CM सुक्खू

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दो ग्राम पंचायतों में ‘इको’ पर्यटन क्षेत्र विकसित करेगी। उन्होंने इन परियोजनाओं के लिए 16.67 करोड़ रुपये मंजूर किये।

उन्होंने ग्राम विकास एवं पंचायती राज विभागों को नादौन जिले की हरेता ग्राम पंचायत में तथा शिमला जिले में मशोब्रा के कामयाना ‘हिलटॉप’ (चोटी) पर इन परियोजनाओं पर काम शुरू कर देने का निर्देश भी जारी किया।

एक बयान के अनुसार सुक्खू ने कहा कि इन ‘इको’ पर्यटन परियोजनाओं के तहत विद्युतीकरण के लिए नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने तथा वन्य जीव-जंतुओं एवं वनस्पतियों के संरक्षण के लिए प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल पर बल दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन विकास सोसायटी तथा क्षेत्रों के स्वयं सहायता समूह संपोषण ‘इको’ पर्यटन तथा जैव विविधता संरक्षण सुनिश्चित करने में बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि पंचायत राज, वन, पर्यटन एवं ग्रामीण विकास विभाग इन परियोजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन के लिए आपस में सहयोग करेंगे।

उन्होंने कहा कि हरेता में ग्रासलैंड (घास के मैदान), रात्रि ठहराव के लिए ‘ट्री हाउस’ , कैफेटेरिया, चिल्ड्रेन पार्क, सौरचालित प्रकाश व्यवस्था जैसे बुनियादी ढांचे विकसित किये जाएंगे।

उन्होंने कहा कि कामयाना हिलटॉप (चोटी) पर कैफेटेरिया, प्राकृतिक परिदृश्य क्षेत्र, किड्स गार्डन, देवदार जोन, बटरफ्लाई गार्डन आदि अवसंरचनाएं बनायी जाएंगी।

Shimla: CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपदा राहत कोष में दान की अपनी व्यक्तिगत सेविंग

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह ने आपदा राहत कोष में अपनी व्यक्तिगत सेविंग दान की। उन्होंने कहा कि, ‘जब से यह आपदा आई है तब से कई बच्चे अपनी गुल्लक तोड़कर पैसे दे रहे हैं।