Shimla: हिमाचल कैबिनेट की हुई अहम बैठक, आगामी बजट सत्र को लेकर हुई चर्चा

शिमला में आज हिमाचल कैबिनेट की अहम बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की। इस बैठक में कई महत्तवपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

मंत्रिमंडल की बैठक में विभिन्न पदों पर भर्ती की मंजूरी दी गई। इसके अलावा विभिन्न महत्तवपूर्ण मुद्दों को लेकर तीन अलग-अलग सब कमेटियों का भी गठन किया गया।

बैठक में आगामी बजट सत्र में सप्लीमेंट्री बजट लाने पर चर्चा हुई। कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दी।