CM सुक्खू ने ‘तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार’ से सम्मानित किए जाने पर प्रवीण सिंह को बधाई दी

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पर्वतारोही प्रवीण सिंह को ‘तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार-2022” से सम्मानित किए जाने पर उन्हें बधाई दी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को दिल्ली में उन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया। बता दें कि, प्रवीण सिंह हिमाचल के कांगड़ा जिले के रहने वाले हैं और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) हैं।

प्रवीण सिंह ने माउंट एवरेस्ट और माउंट कंचनजंगा समेत हिमालय की 20 चोटियों को दो बार फतह किया है। मुख्यमंत्री ने प्रवीण सिंह को उपलब्धियों और समर्पण के लिए बधाई दी।