CM सुक्खू ने कांग्रेस के बागी विधायकों को ‘काले सांप’ कहा

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी के छह “काले सांपों” ने अपना सम्मान बेच दिया और गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाओं वाले बजट पर मतदान से अनुपस्थित रहकर सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की।

उन्होंने सोलन जिले के कसौली विधानसभा क्षेत्र के धर्मपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “जो लोग पैसों की खातिर अपना सम्मान बेच दें, वे अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों की सेवा कैसे कर सकते हैं।”

उन्होंने कहा कि राजनीतिक जीवन में जो लोग अपनी उस पार्टी से विश्वासघात करते हैं जिसने उन्हें चुनाव लड़ने का मौका दिया, उन्हें “काले सांप” कहा जाता है।

सुक्खू ने कहा कि अगर किसी को अपनी गलती का एहसास है तो उसे माफ किया जा सकता है, लेकिन पहले इन विधायकों को उस ‘जेल’ से बाहर आना चाहिए जिसमें वे पिछले 72 घंटों से बंद हैं।

उन्होंने कहा, “जिन्होंने पार्टी को धोखा दिया और राज्य के लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया, उन्हें भगवान भी माफ नहीं करेगा।”

मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के उन छह कांग्रेस विधायकों के लिए यह टिप्पणी की जिन्होंने मंगलवार को राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार हर्ष महाजन के पक्ष में मतदान किया था।

सुक्खू ने भाजपा पर “भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने व कल्याणकारी योजनाएं शुरू करने” में उनकी सरकार के प्रदर्शन को लेकर नाराजगी जताने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, “मैं यहां राज्य के लोगों के लिए, अपने राज्य के विकास के लिए आया हूं, मैं आप सभी के लिए यहां हूं और अपने खिलाफ रची जा रही साजिशों से नहीं डरता।”

उन्होंने कहा, “मैं किसी भी कीमत पर राज्य की संपत्ति को लुटने नहीं दूंगा। मेरी जनता मेरी ताकत हैं और मैं अपनी आखिरी सांस तक उसकी सेवा करने के लिए बाध्य और प्रतिबद्ध हूं।”

सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर सत्ता का भूखा होने का आरोप लगाया। उन्होंने एक बार फिर दावा किया कि चाहे कुछ भी हो जाए उनकी सरकार अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी।

मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने कहा कि कुछ लोगों ने धनबल से सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया, जो लोकतंत्र के लोकाचार के खिलाफ है।

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने हिमाचल प्रदेश को शर्मसार किया गया है।

हिमाचल में संकट बरकरार? 6 अयोग्य विधायकों से मिले विक्रमादित्य सिंह

हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। बीते कल विक्रमादित्य सिंह करीब साढ़े 6 बजे बैठक छोड़कर चले गए थे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वो चंडीगढ़ गए और 6 बागी विधायकों से मिले।

हिमाचल सरकार तलाकशुदा और एकल महिलाओं के आवास के लिए जल्द शुरू करेगी योजना-CM सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को कहा कि मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना’ के जरिये विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को घर बनाने के लिए जल्द ही वित्तीय मदद दी जाएगी।

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट में हुआ विस्तार, राजेश धर्माणी और यादवेंदर गोमा मंत्री बनाए गए

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाले एक साल पुराने मंत्रिमंडल का मंगलवार को विस्तार हुआ और उसमें राजेश धर्माणी और यादवेंदर गोमा को कैबिनेट मंत्री के तौर पर शामिल किया गया।

बिलासपुर में PM फसल बीमा योजना के तहत 12,000 से अधिक किसानों को मुआवजा मिला

बिलासपुर जिले के लगभग 12,387 किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मुआवजे के रूप में 3.01 करोड़ रुपये मिले हैं। बिलासपुर के उपायुक्त ने आबिद हुसैन सादिक ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी।

CM सुक्खू ने आपदा पीड़ितो को दी 3 लाख रुपए की मुआवजा राशि

हिमाचल के सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 377 आपदा पीड़ित परिवारों को तीन लाख रुपए की मुआवजा राशि की पहली किस्त जारी की।

हिमाचल CM सुक्खू का दिल्ली दौरा, केंद्र से मदद की कर सकते हैं मांग

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह प्रदेश में बाढ़ से उत्पन्न हुए हालातों को लेकर केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सकते है और केंद्र से मदद की मांग कर सकते है।

CM सुखविंदर सुक्खू का आदेश, प्रदेश में सभी शिक्षण संस्थान आज रहेंगे बंद

प्रदेश में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों को आज बंद करने के आदेश जारी किए है।

CM सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हिमाचल मंत्रिमंडल की अहम बैठक

शिमला में हिमाचल मंत्रिमंडल की अहम बैठक होगी। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू बैठक की अध्यक्षता करेंगे। मंत्रिमंडल की इस बैठक में कई अहम फैसलों को मंजूरी मिल सकती है।

CM सुक्खू ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा, पीड़ितों को तुरंत मदद की घोषणा

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की वजह से जमकर तबाही हुई है। अबतक हुई बारिश और बाढ़ की वजह से हिमाचल सरकार को करोड़ों रुपये का नुकसान हो चुका है।