हिमाचल के CM सुक्खू की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में कराया गया भर्ती

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को बुधवार देर रात इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को पेट में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और चिकित्सकों के अनुसार, उनकी अब तक सभी रिपोर्ट सामान्य हैं और मुख्यमंत्री की स्थिति स्थिर है।

चिकित्सकों ने कहा कि उन्हें निगरानी में रखा गया है। उन्होंने बताया कि जांच जारी है और मुख्यमंत्री अभी अस्पताल में ही रहेंगे।