भारत का नया स्टार्टअप: महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ‘हुनर’ ऑनलाइन पाठ्यक्रम की शुरुआत

भारत महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ‘हुनर’ ऑनलाइन पाठ्यक्रम स्टार्टअप की शुरुआत की है जिसके तहत अमेरिका, ब्रिटेन और भारत जैसे देशों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बता दें कि स्टार्टअप ‘हुनर’ का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर कौशल विकास के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाना है।

‘हुनर’ ऑनलाइन पाठ्यक्रम की मुख्य कार्यकारी अधिकारी निष्ठा योगेश ने बताया कि ‘यह कौशल-प्रौद्योगिकी मंच अमेरिका, ब्रिटेन और भारत सहित विभिन्न देशों में विविध समुदाय की 30 लाख से अधिक महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है।’

ब्रांड एंबेसडर के तौर पर इस स्टार्टअप से जुड़ीं बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने कहा, ‘‘सशक्तीकरण तब शुरू होता है जब हम अपनी क्षमता को पहचानते हैं, अपनी विशिष्टता को अपनाते हैं और अपने सपनों को साकार करते हैं। साथ ही शिल्पा शेट्टी ने कहा कि महिलाओं का समर्थन करने के साथ-साथ उन्हें उद्यमी बनाना केवल एक प्रयास नहीं है, बल्कि एक बड़ी क्रांति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।’’